कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

Published : Jan 19, 2026, 04:23 PM IST

When Will Virat-Rohit Play Next ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए आखिरी मैच के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को दोबारा नीली जर्सी में कब देखा जाएगा।

Rohit Sharma Virat Kohli ODI Return: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई तीन मैच की वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी। एक तरफ जहां इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को हुए मैच में हार के बाद भारतीय फैंस का दिल टूट गया तो एक और बात सभी फैंस को परेशान कर रही है कि ये इस सीरीज का आखिरी मुकाबला था। यानी कि विराट कोहली और‌ रोहित शर्मा आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में फैंस के मन में बड़ी निराशा है और ये सवाल भी है कि अब  भारतीय टीम के लिए कब रो-को वनडे मैच खेलेंगे, तो आइए आपको बताते हैं

इस दिन होगी विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी 
विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, वो वन डे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं। ऐसे में भारत को अगली वनडे सीरीज कब खेल रही है, अगर आपको के मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि भारतीय टीम की नीली जर्सी में विराट और रोहित को दोबारा देखने के लिए आपको पूरे 6 महीने इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, भारत जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पर उसे 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे।

 

03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?
Read more