T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें

T20 World Cup 2026 India: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और डिफेंडिंग चैंपियन भारत इस बार एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। 

Share this Video

Top 5 Indian Players in T20 World Cup: भारत के ये 5 विस्फोटक खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में पलट सकते हैं पूरा मैच 7 फरवरी 2026 से T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है, डिफेंडिंग चैंपियन भारत एक बार फिर ये टाइटल अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि इस बार भारत और श्रीलंका में ही T20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस समय शानदार लय में नजर आ रही है, फिलहाल वो न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेल रही है। इसके पहले मुकाबले में उसे जीत भी मिली। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिसे पूरी दुनिया के खिलाड़ी थर-थर कांपते हैं, क्योंकि अपने बल्ले और गेंद से कमाल कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

T20I में भारत के पांच विस्फोटक खिलाड़ी 
अभिषेक शर्मा 
भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है और भारत को शानदार ओपनिंग दे सकते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

सूर्यकुमार यादव 
सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में फॉर्म में नजर आए और 32 रनों की पारी खेली और दोबारा फॉर्म में लौटे। सूर्यकुमार यादव अपनी 360 डिग्री शॉट्स के लिए मशहूर है।

हार्दिक पांड्या 
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के एक शानदार ऑलराउंडर है, जो मिडिल ऑर्डर में आते ही मैच का टेंपो बदल देते हैं और अपनी धुआंधार पारी से लंबे-लंबे शॉट लगाते हैं। वो डेथ ओवरों में फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

अर्शदीप सिंह 
अर्शदीप सिंह भारत के तेज गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से विकेट चटकाने में माहिर हैं। उनकी बॉलिंग से विपक्षी टीम के बल्लेबाज थर-थर कांपते हैं। 

जसप्रीत बुमराह 
दुनिया में जब भी बेस्ट बॉलर का जिक्र होता है, तो उसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम जरूर लिया जाता है। वो किसी भी वक्त भारतीय टीम का रुख जीत की ओर बदल सकते हैं। विपक्षी टीम के खिलाड़ी उनकी तेज गेंद से कांपते है। 

Related Video