सवाल तो बनता है! 14 मैचों में 0 अर्धशतक! क्या शुभमन गिल को मिलेंगे और मौके?

सवाल तो बनता है! 14 मैचों में 0 अर्धशतक! क्या शुभमन गिल को मिलेंगे और मौके?

Published : Dec 12, 2025, 02:17 PM IST

Shubman Gill T20 Stats: शुभमन गिल की T20 फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता बन गई है। 14 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं और SA के खिलाफ दूसरी गेंद पर ‘डक’। वर्ल्ड कप से पहले क्या जायसवाल या संजू सैमसन को मौका मिलेगा?

 

Shubman Gill Poor Form In T20: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस यानी कि शुभमन गिल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में तो अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, लेकिन T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए सिर दर्द बन गए हैं। 14 पारियों में उनके बैट से एक भी अर्धशतक नहीं लगा। इसके बावजूद उन्हें इस फॉर्मेट में बैक टू बैक ओपनिंग करने का मौका दिया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल में भी वो ओपनिंग करने के लिए आए और बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि इस फॉर्मेट में लगातार फ्लॉप होने के बावजूद उन्हें क्यों मौके दिए जा रहे हैं, जबकि टीम के पास संजू और जायसवाल जैसे विकल्प मौजूद है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए गिल 
11 दिसंबर को चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए दूसरे T20 मुकाबले में शुभमन गिल भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन लुंगी एनगिडी की दूसरी ही गेंद पर वो बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया, केवल तिलक वर्मा ने 62 रनों की लड़ाकू पारी खेली, जिसके चलते भारत 162 रन बना पाई। लेकिन साउथ अफ्रीका के 213 रनों के आगे भारतीय टीम फेल हुई और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
 

IND vs NZ: सिराज को मिली मुसलमान होने की सजा? किसने कहा, दूध से मक्खी की तरह निकाला
IND vs PAK U19: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारत में जमके मनी दिवाली, सड़कों पर दिखा जीत का जश्न!
IND vs NZ: मैट हेनरी-जैमिसन के जाल में कैसे फंसे भारतीय बल्लेबाज? हार के बाद गंभीर का बड़ा खुलासा
PM Modi: सूर्यकुमार यादव के परिवार से मिले PM मोदी, बच्ची का गाना सुन खुद बजाने लगे ताली
Sachin Tendulkar: भाजी-भात और घी के साथ सचिन का देसी अंदाज, Watch Video
03:18Virat Kohli Birthday: वेलिंगटन एयरपोर्ट पर फैंस ने गाया Happy Birthday Song, देखें VIDEO
03:45King Kohli Unseen: क्रिकेट के किंग विराट कोहली का फैमिली अवतार, 10 तस्वीरें देखकर दिल खुश हो जाएगा!
04:17विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन! नंबर 4 कर देगा हैरान
Read more