78 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप

78 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप

Published : Jan 27, 2026, 01:59 PM IST

Don Bradman Baggy Green Cap: ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की 78 साल पुरानी बैगी ग्रीन कैप ने क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह वही टोपी है, जिसे ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पहना था।

Don Bradman Cap Auction Price: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से जुड़ी एक ऐतिहासिक चीज हाल ही में सुर्खियों में आई है। उनकी मशहूर बैगी ग्रीन कैप नीलामी में रिकॉर्ड कीमत तक पहुंच गई। ये वही टोपी है जिसे सर डॉन ब्रैडमैन ने 1947-48 में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पहना था। इस टोपी की खास बात ये है कि इस सीरीज में ब्रैडमैन ने भारतीय क्रिकेटर श्री रंगा वासुदेव सोहनी को गिफ्ट की थी। 78 सालों से सोहनी परिवार इस कैप को संजोय हुए था, लेकिन अब जब इस कैप की नीलामी हुई।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुई ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 
श्री रंगा वासुदेव सोहनी को गिफ्ट की गई इस टोपी को सोहनी सालों तक संभाल के रखा और इसे कभी भी लोगों को नहीं दिखाया। केवल परिवार के कुछ सदस्य ही इसे देख सकते थे, लेकिन आखिरकार सोहनी परिवार ने इसे नीलामी में देने का फैसला किया, ताकि ये ऐतिहासिक धरोहर सही जगह तक पहुंच सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस टोपी की नीलामी हुई।

3.40 करोड़ में हुई ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 
गोल्ड कोस्ट में हुई सर डॉन ब्रैडमैन की टोपी की नीलामी 1 डॉलर से शुरू होकर 4 लाख 60 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर्स तक पहुंच गई, जो भारतीय रुपए में लगभग 3 करोड़ रुपए हैं। इस टोपी की आखिरी कीमत 5,35, 900 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी कि करीब 3.40 करोड़ रुपए रही। ये अब तक डॉन ब्रैडमैन की पहनी गई सबसे कीमती टोपी बन गई है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया, भारत और ब्रिटेन के कई खरीदारों ने दिलचस्पी दिखाई। अब ये टोपी ऑस्ट्रेलिया में ही रखी जाएगी और इसे किसी क्रिकेट म्यूजियम में लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। 
 

10:21हैमिल्टन में Team India का तूफानी क्रेज! ऑकलैंड से पहुंचे फैंस, बोले आज इंडिया जीतेगा
11:36IND vs NZ FAN CRAZE: कोई अभिषेक का दीवाना, कोई वैभव का मुरीद Eden Park में दिखा क्रिकेट का जुनून
03:31IND VS NZ PLAYING XI: भारत की संभावित प्लेइंग XI में कौन कितना दमदार? अभिषेक से अर्शदीप तक पूरी लिस्ट
03:33VIRAL VIDEO: विराट कोहली के सामने फैन ने की ऐसी बात, मुस्कुराने लगे किंग कोहली!
03:58IND vs NZ 4th T20I: चौथे मैच के लिए Eden Park पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड की खैर नहीं!
02:42IND vs NZ: तीसरे टी20 से पहले जान लें इन 10 खिलाड़ियों का दम! कौन पलट देगा पूरा मैच?
03:33IND vs NZ: न्यूजीलैंड की खैर नहीं! तीसरे T20I के लिए टीम इंडिया ने शुरू की जोरदार तैयारी
04:05विराट अनुष्का पर चढ़ा भक्ति का रंग! कृष्णा दास के कीर्तन में हरि नाम जपते दिखे कपल
Read more