INDw vs SLw: शुभमन गिल के किले को भेदने से सिर्फ 62 रन दूर स्मृति मंधाना

INDw vs SLw: शुभमन गिल के किले को भेदने से सिर्फ 62 रन दूर स्मृति मंधाना

Published : Dec 30, 2025, 02:10 PM IST

Smriti Mandhana Record: शुभमन गिल ने साल 2025 में अब तक 42 पारियों में 1764 रन बनाए हैं, जबकि स्मृति मंधाना 32 मुकाबलों में 1703 रन अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी T20I में स्मृति के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

INDw vs SLw T20I: भारतीय और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच पांचवा और आखिरी T20 इंटरनेशनल मुकाबला आज, 30 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 से तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 4-0 से आगे चल रही है और वो आखिरी मुकाबले में भी श्रीलंका को हराकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय स्टार प्लेयर और उपकप्तान स्मृति मंधाना पर होगी, जो इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती है।

62 रन बनाते ही शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ेंगी स्मृति मंधाना 
भारत बनाम और श्रीलंका वूमेन T20I में स्मृति मंधाना अगर 62 या उससे ज्यादा रन बना लेती है, तो वो भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल से आगे निकल जाएंगी। दरअसल, शुभमन गिल ने इस साल 1764 रन अपने नाम किए हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पहले नंबर पर है। स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पांचवें मैच में 62 रन भी बना लेती है, तो वह इस साल महिला और पुरुष दोनों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन जाएगी। उन्होंने इस साल 23 वनडे मैच में 1362 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल है। वहीं, 9 T20 इंटरनेशनल में उनके नाम 341 रन है। ऐसे में 62 रन और बनाकर वो शुभमन गिल के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं।

 

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?
Read more