WPL 2026: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर पैसों की बारिश, देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट

Published : Nov 07, 2025, 08:23 AM IST
WPL 2026 Retention List

सार

WPL 2026 Retention List: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय महिला टीम अब वूमेन प्रीमियर लीग में खेलती नजर आएंगी, इसके रिटेंशन की लिस्ट जारी हो गई है। 

WPL 2026 Retained Players: विमेंस वर्ल्ड कप के बाद वूमेन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। नीलामी से पहले विमेंस प्रीमियर लीग में सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है। अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस जैसी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को तो आरसीबी ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर से लेकर स्मृति मंधाना तक शामिल है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को कितने में रिटेन किया गया है...

मुंबई इंडियंस ने किया हरमनप्रीत कौर को रिटेन

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 विनिंग टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। उन्हें 2.5 करोड़ रुपए की कीमत में रिटेन किया गया है। हरमनप्रीत के अलावा मुंबई इंडियंस ने नेट सिल्वर ब्रंट को 3.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं, हेली मैथ्यूज को 1.7 करोड़ और भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर को 1 करोड़ में रिटेन किया गया है। इसके अलावा MI ने जी कमालिनी को 50 लाख में रिटेन किया है। अब इस टीम के पास केवल 5.75 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं, जिनसे उन्हें नीलामी में अन्य खिलाड़ियों को खरीदना है।

और पढ़ें- पीएम मोदी के टैटू वाले सवाल पर दीप्ति शर्मा का जवाब वायरल- बोलीं, हनुमान जी देते हैं ताकत

हरमनप्रीत से ज्यादा पैसों में रिटेन हुई स्मृति मंधाना

दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। स्मृति ने अपनी कप्तानी में 2024 में WPL का खिताब टीम को जिताया था। स्मृति के अलावा आरसीबी ने ऋचा घोष को 2.75 करोड़, एलिस पेरी को 2 करोड़ और श्रेयांका पाटिल को 60 लाख रुपए में रिटेन किया है। अब आरसीबी के पास 6.5 करोड़ रुपए पर्स में बचे हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल ने एनाबेल सदरलैंड, मारिजेन कैप, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा को 2.2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, निकी प्रसाद को 50 लाख रुपए में रिटेन किया है।

ये भी पढ़ें- किसी ने पूछा मोदी से उनका स्किन केयर, तो PM ने क्रिकेटर्स को दिया 2 टास्क- VIDEO में देखें चैंपियंस से क्या हुई गपशप

गुजरात टाइटंस ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन

गुजरात टाइटंस ने एश्ले गार्डनर को 3.5 करोड़ रुपए, बेथ मूनी को 2.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

यूपी वॉरियर्स ने केवल एक खिलाड़ी को किया रिटेन

वहीं, यूपी वॉरियर्स ने अभी तक केवल श्वेता सहरावत को 50 लाख रुपए में रिटेन किया है। जिसके चलते उनके पास 14.5 करोड़ रुपए अभी भी बचे हैं।

किस फ्रेंचाइजी के पास कितने पैसे बचे

आरसीबी- 6.5 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स- 5.75 करोड़

मुंबई इंडियंस- 5.75 करोड़

गुजरात टाइटंस- 9 करोड़

यूपी वॉरियर्स- 14.5 करोड़

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल