अब Byju's ने अपने ग्लोबल ब्रांड एंबेस्डर लियोनल मेसी से तोड़ा अनुबंध, कैश की कमी की वजह से लिया फैसला

Published : Feb 05, 2024, 05:33 PM ISTUpdated : Feb 05, 2024, 07:51 PM IST
Lionel Messi

सार

Byju's कंपनी ने 2022 में मेसी को 'एजुकेशन फॉर ऑल' के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया था।

Byjus suspended deal with Messi: वित्तीय संकट से गुजर रही बायजू कंपनी की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कैश की कमी के चलते अब बायजू ने अपने ग्लोबल ब्रांड एंबेस्डर से तीन साल का करार सस्पेंड कर दिया है। कंपनी ने 2022 में मेसी को 'एजुकेशन फॉर ऑल' के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया था। बायजू कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक प्रायोजक भी था।

संकट में है बायजू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू कंपनी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी ने अनुबंध को सस्पेंड करने के साथ अब कानून के जानकारों से यह राय ले रही है कि क्या समय से पहले अनुबंध को समाप्त किया जा सकता है या इस संकट में अनुबंध से निपटने के लिए कोई अन्य उपाय भी अपनाया जा सकता है।

नवम्बर 2022 में हुआ था अनुबंध

बायजू और मेसी के बीच नवम्बर 2022 में अनुबंध हुआ था। बायजू ने मेसी को सौदे के शुरुआती वर्ष के लिए भुगतान किया है। बायजू ने मेसी को 'एजुकेशन फॉर ऑल' के लिए पहले वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप अनुबंध किया था। फ्रेंच लीग 1 में पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाड़ी और अर्जेंटीना टीम के कप्तान मेसी को बायजू के साथ अपने जुड़ाव के दौरान समान शिक्षा के उद्देश्य को बढ़ावा देना था। अनुबंध करते हुए बायजू ने कहा था कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक के साथ कंपनी का जुड़ाव BYJU'S के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतिबिंब है।

बायजू से जुड़ने के बाद मेसी ने कहा था कि मैंने बायजू के साथ साझेदारी करना चुना क्योंकि हर किसी को सीखने के प्रति आकर्षित करने का उनका मिशन मेरे मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा जीवन बदलती है और बायजू ने दुनिया भर में लाखों छात्रों के करियर पथ को बदल दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं युवा शिक्षार्थियों को शीर्ष पर पहुंचने और बने रहने के लिए प्रेरित कर सकूंगा।

यह भी पढ़ें:

पेरिस ओलंपिक 2024 के मशाल वाहक बनाए जाने पर खुश अभिनव बिंद्रा बोले-यह लौ हमारी सामूहिकता और सपनों की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती

PREV

Recommended Stories

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका
U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे की तूफानी पारी, नेपाल को रौंदा-अब पाकिस्तान की बारी