ओलंपिक मशाल पूरी दुनिया का भ्रमण कर आयोजनस्थल पर पहुंचता है और फिर उसे खेल गांव में उतने दिन जलाए रखा जाता है जितने दिन खेल होता है।
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज मशाल पहुंचने के बाद होता है। पेरिस ओलंपिक का मशाल वाहक भारत के अभिनव बिद्रा भी होंगे। ओलंपिक मशाल पूरी दुनिया का भ्रमण कर आयोजनस्थल पर पहुंचता है और फिर उसे खेल गांव में उतने दिन जलाए रखा जाता है जितने दिन खेल होता है। मशाल वाहक बनाए जाने की खुशी को अभिनव बिंद्रा ने साझा किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

अभिनव बिंद्रा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने इस्टाग्राम पर पेरिस ओलंपिक 2024 के मशाल वाहक बनाए जाने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह साझा करते हुए उत्साहित हूं कि मैं पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 का मशाल वाहक बनूंगा, जो दुनिया भर में शांति और दृढ़ता का प्रतीक होगा। यह लौ हमारी सामूहिक भावना और सपनों की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। यह एक बड़ा विशेषाधिकार और सम्मान है।
