इश्कबाज बुढ़े ने गर्लफ्रेंड को बनाया शिकार, दोस्तों संग मिलकर रेप के बाद...

Published : Jan 12, 2025, 06:19 PM IST
file photo

सार

पूर्णिया में एक युवती की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। 23 नवंबर को नदी किनारे युवती का शव मिला। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

पूर्णिया न्यूज: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। मामला बैसी थाना क्षेत्र का है। बता दें कि 23 नवंबर को नदी किनारे 22 साल की लड़की का शव मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी 55 वर्षीय आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद अली का पीड़िता से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के दबाव के चलते आजाद ने यह वारदात की।

आजाद ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की रात आजाद अली ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात वाली जगह पर आजाद के तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। आजाद ने पहले खुद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने अपने दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए उकसाया। इसके बाद चारों ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे दफना दिया।

ये भी पढ़ें- नवजात के शव को कुत्ते ने नोच-नोच कर खाया, स्वास्थ्य क्रेंद्र ने सफाई में कहा-

23 नवंबर 2024 को शव मिला

अगले दिन यानी 23 नवंबर को लोगों ने शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आजाद अली पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आजाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पीड़िता उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे वह परेशान था। इसी वजह से उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- दो दिल मिल रहे थे... और हो गया कांड, लड़की-लड़का का ये रूप हुआ वायरल

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

आजाद अली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके तीन अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद