सहरसा में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की शादी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का धोती-तौलिया में और लड़की लाल जोड़े में दिख रही है।

सहरसा न्यूज: बिहार के सहरसा जिला में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका ने बुलाया तो प्रेमी आधी रात को पहुंच गया और उसके साथ धोती-तौली की घटना हो गई। जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तभी प्रेमिका के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत दोनों की शादी करा दी। ये घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी

जानकारी के मुताबिक, बरियाही गांव में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बिना किसी देरी के दोनों की शादी करा दी। इतना ही नहीं। पूरी शादी की प्रक्रिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में शादी की रस्में भी दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- बाबा का हठ योग आपको हिला देगा, माइनस में 15 साल बर्फ पर तपस्या कर पहुंचे महाकुंभ

दोनों एक ही समुदाय से हैं

प्रेमी-प्रेमिका यादव समुदाय से हैं और दोनों एक ही गांव के हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। हालांकि, अभी तक शादी की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

धोती और तौलिया में दिख रहा है लड़का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो-वीडियो में लड़का और लड़की साथ में दिख रहे हैं। लड़के ने धोती और तौलिया पहना हुआ है। वहीं, लड़की लाल जोड़े में दिख रही है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें- अपने पति को लूटा,फिर दुष्कर्म का...मुकदमा लिखवाने के लिए चक्कर काट रहा दरोगा!