शॉकिंग मामलाः घर में मिले इस हालत में रिटायर्ड प्रोफेसर कपल के शव, बज रहा था लगातार फोन, इलाके में मचा हड़कंप

Published : Jan 31, 2023, 05:36 PM IST
कपल की शादी

सार

बिहार के भोजपुर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक परिवार के कपल के शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया साथ ही पटना से फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

भोजपुर (bhojpur). बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर से है सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक घर में एक कपल के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दोनो प्रोफेसर थे और रिटायर होने के बाद अपने होम विलेज में रह रहे थे। पुलिस को शव के शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच नवादा क्षेत्र की पुलिस कर रही है। वारदात कतीरा इलाके की है।

घर में अकेले रह रहे थे रिटायर्ड दंपति

रिटायर्ड दंपति रोहतास जिले के नसरीगंज थाना के अग्नि गांव के रहने वाले थे और अपनी सेवा के बाद कतीरा इलाके में रह रहे थे। जहां उनके घर में पुलिस को शव बरामद हुए। जिनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस का कहना है कि दोनो कपल के शरीर पर नुकीली चीजों से हमले करने के निशान मिले है। दोनों कपल की पहचान महेंद्र सिंह (70 साल) और उसकी पत्नी पुष्पा (65 साल) के रूप में हुई है। दोनो पति पत्नी सरकारी जॉब में थे जहां महेंद्र सिंह यूनीवर्सिटी के डीन पद से तो पत्नी साइकॉलोजी के प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे। मृतक दंपति की तीन बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है।

छोटे भाई से हुई थी आखिरी बार बात

पुलिस की जानकारी देने पर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक महेंद्र सिंह के छोटे भाई हीरा सिंह ने बताया कि मेरी भाई से आखिरी बार बात 26 जनवरी के दिन हुई थी। इसके बाद मेरे बड़े भाई ने बताया कि महेंद्र सिंह का फोन नहीं लग रहा है। जब मैं भाई के घर इसी बात का कारण पूछने  पुहंचा तो पुलिस से इस बारे में जानकारी मिली।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वहीं घटना की जांच कर रही पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं मौके पर आरोपियों के छोड़े गए सबूत जुटाने के लिए पटना से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही कपल की मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कपल का पीएम आज दोपहर में घर वालों की मौजूदगी में किया गया।

इसे भी पढ़े- डबल मर्डर: घर में घुसने से पहले तोड़ दिए CCTV कैमरे, फिर कपल के हाथ-पैर बांधकर मार दी गोली

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी