भागलपुर में 'पति-पत्नी और वो' का विचित्र केस-सुहागरात के 15 दिन बाद ही सौतन का 'गृहप्रवेश'

Published : Jul 27, 2023, 12:54 PM ISTUpdated : Jul 27, 2023, 12:56 PM IST

बिहार के भागलपुर में 'पति-पत्नी और वो' का विचित्र मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन को घर से निकाल दिया। नवविवाहिता का आरोप है कि उसके पति का एक शादीशुदा महिला से पिछले 8 साल से अवैध रिश्ता है। 

PREV
15

भागलपुर. बिहार के भागलपुर में 'पति-पत्नी और वो' का विचित्र मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन को घर से निकाल दिया। नवविवाहिता का आरोप है कि उसके पति का एक शादीशुदा महिला से पिछले 8 साल से अवैध रिश्ता है। इसी के चलते उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़ित पत्नी 26 जुलाई को SSP आफिस अपने पति की शिकायत लेकर पहुंची थी। हालांकि वो पहले भी थाने के चक्कर काटती रही है।

25

पति-पत्नी के जिंदगी में 'वो' की एंट्री का यह मामला सबौर थाना क्षेत्र का है। 23 वर्षीय साक्षी प्रिया ने SSP आफिस पहुंचकर शिकायत दी कि उसके पति दिलखुश कुमार उर्फ बीरबल (29) ने सौतन की खातिर घर से निकाल दिया है। कपल की 24 नवंबर 2022 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही पति ने उसे घर से निकाल दिया।

35

पीड़िता साक्षी का आरोप है कि उसके पति का शादीशुदा महिला रानी देवी के साथ पिछले 8 साल से अवैध संबंध है। आरोप है इनसे एक बच्चा भी है। जब इसका पति साक्षी को हुआ, तो उसने पति को समझाया, लेकिन उसने उलट घर से निकाल दिया।

45

साक्षी का कहना है कि उसने अपनी सुहागरात के 15 दिन बाद पति को सौतन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। अब उसका पति सौतन के साथ ही रह रहा है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में 'प्यार करने वालों' के लिए गुड न्यूज, घरवाले न मानें, तो भागकर कर लें शादी, बाकी पुलिस बैठी है

55

साक्षी के मुताबिक वो इससे पहले 3 बार SP आफिस शिकायत लेकर आ चुकी है। लेकिन पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। हालांकि SSP आनंद कुमार ने उसे न्याय दिलाने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें-अंजू थॉमस मर चुकी है! पाकिस्तान जाकर FB फ्रेंड से निकाह पढ़ने वाली 2 बच्चों की मां को लेकर किसने वायरल की ये बात?

Recommended Stories