Published : Jul 27, 2023, 09:41 AM ISTUpdated : Jul 27, 2023, 09:44 AM IST
ये हैं बिहार के करोड़पति इंजीनियर! पटना की विजिलेंस ब्यूरो ने 26 जुलाई को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के भागलपुर वर्क डिवीजन के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था। इनके पास करोड़ की प्रॉपर्टी मिली है।
भागलपुर. ये हैं बिहार के करोड़पति इंजीनियर! पटना की विजिलेंस ब्यूरो ने 26 जुलाई को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के भागलपुर वर्क डिवीजन के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था। इनके पास करोड़ की प्रॉपर्टी मिली है। यह कार्रवाई सुबह 11 बजे से देर रात तक इंजीनियर के हनुमान नगर क्षेत्र स्थित घर पर और आफिस पर चलती रही। बता दें कि पिछले दिनों भागलपुर में गंगा नदी पर बना खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज पुल दो बार टूटकर गिरा था। इस मामले ने बिहार में पुल निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी थी।
27
करीब 6 घंटे की छापामार कार्रवाई में सीनियर इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के घर से 97.80 लाख कैश बरामद किया।
37
इसके अलावा पॉलिसी में निवेश सहित 3 राज्यों में 20 जमीन के डीड के कागजात मिले। इन सबकी कीमत करीब एक करोड़ सैंतालीस लाख से अधिक है।
47
श्रीकांत शर्मा के घर से परिवार के नाम से 2 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले। इनकी झारखंड के देवघर के अलावा देहरादून में भी प्रापर्टी होने की पता चला है।
57
इनके यहां बीफ्रकेस में नोटों से भरे बंडल मिले। इनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत मिली थी।
67
सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर मिला इतना माल-18 कैरेट के सोना की ज्वेलरी, जिनका वजन 709.240 ग्राम है। मूल्य 3163210 रुपए। 24 कैरेट के सोने का बिस्कुट, जिनका वजन 580.5 ग्राम है और मूल्य 3453975 रुपए। 3.230 किलोग्राम 133237 रुपए मूल्य की चांदी। 18 बैक के पासबुक, 10 पॉलिसी के निवेश के कागजात और 20 जमीन के डीड का कागजात।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।