
Bihar Weather Today: बिहार में मानसून लगातार सक्रिय है और पटना, किशनगंज, खगड़िया समेत 16 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन प्रदेश में मौसम स्थिर नहीं रहेगा। लगातार झमाझम वर्षा और तेज हवाओं की वजह से कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन चुकी है। क्या आपके जिले में भी बारिश और बाढ़ का खतरा है?
बीते 24 घंटों में खगड़िया में 206 मिमी, सारण में 157.4 मिमी और किशनगंज के तैबपुर में 135.2 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। पटना में पिछले दिन 29.1 मिमी वर्षा हुई और मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता अगले तीन से चार दिनों तक बनी रह सकती है।
किशनगंज, पश्चिम चंपारण और गयाजी में वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा है। जलजमाव की वजह से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें…Bihar Rain Update: बिहार के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, अगले 3 दिन क्यों रहेंगे खतरनाक?
पटना का अधिकतम तापमान 27.7°C और न्यूनतम 26.4°C रहा। गयाजी में अधिकतम तापमान 26.8°C दर्ज किया गया। भागलपुर में अधिकतम तापमान 29.8°C, मुजफ्फरपुर में 27.8°C रहा। लगातार बारिश और उमस के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लोग बारिश के दौरान घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का सिलसिला अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा।
खगड़िया, सारण, किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा की संभावना के चलते बाढ़ और पानी भराव का खतरा है। लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। बिहार Weather Alert 2025 यह स्पष्ट कर रहा है कि मानसून के इस रौद्र रूप में लोग सतर्क रहें। लगातार मौसम अपडेट्स की निगरानी करें और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।
यह भी पढ़ें…Bihar: GMCH बेतिया अस्पताल में शव के साथ अमानवीयता, वायरल हो रहा विचलित करने वाला वीडियो
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।