Bihar Weather News: बिहार का मौसम फिर बदलेगा रंग, अगले 4 दिनों में तापमान में दिखेंगे ये बदलाव

Published : Feb 16, 2025, 01:58 PM IST
bihar weather news

सार

Bihar Weather News: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 4 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें ठंडी हो सकती हैं। जानें पूरी अपडेट।

Bihar Weather News: बिहार का मौसम फिर करवट लेने वाला है। बीते कुछ दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में फिर बदलाव हो सकता है। इस बदलाव का असर पूरे राज्य में महसूस किया जाएगा। आइए हैं कि बिहार के मौसम के बारे में।

बिहार में फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे हल्की ठंड फिर से लौट सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी।

अगले 4 दिनों में होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 4 दिनों में बिहार के मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। 24 घंटे के दरम्यान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे रातें कुछ गर्म लग सकती हैं। दिन के तापमान में वृद्धि होगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी। ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे सुबह और रात में ठंडक महसूस होगी।अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी से दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास होगा।

 

 

बक्सर में सबसे अधिक तापमान, बांका में सबसे कम

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बक्सर जिले में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद, डेहरी और गया में तापमान 29 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दूसरी ओर, बांका जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे वहां ठंड अभी भी बनी हुई है। पटना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है। इसमें मुख्य रूप से पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर और बांका जिले शामिल हैं। इन जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंड अधिक महसूस हो सकती है।

ये भी पढें-बिहार में बालू के लिए नहीं लगेगी लाइन, एक कॉल पर होगी होम डिलीवरी, जारी ​किया गया ये नंबर

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी