Published : May 03, 2023, 10:43 AM ISTUpdated : May 03, 2023, 10:45 AM IST
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। 26 वर्षीय धर्म गुरु इस बार बिहार में होने जा रही अपनी कथा को लेकर चर्चा में हैं। बिहार के मंत्री तेजप्रताप के बाद एजुकेशन मिनिस्टर चंद्रशेखर ने भी बागेश्वर बाबा को धमकी दी है।
पटना. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर धाम सरकार लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। 26 वर्षीय धर्म गुरु इस बार बिहार में होने जा रही अपनी कथा को लेकर चर्चा में हैं। बिहार के मंत्री तेजप्रताप के बाद एजुकेशन मिनिस्टर चंद्रशेखर ने भी बागेश्वर बाबा को धमकी दी है कि अगर वे वहां आकर धर्म के नाम पर 'गंदा' काम करेंगे, उनका हश्र भी लालकृष्ण आडवाणी की तरह होगा। एजुकेशन मिनिस्टर ने कहा कि अगर वे नफरत फैलाने आए तो आडवाणी भी जेल गए थे और लोग जाएंगे। हालांकि उनके सपोर्ट में सन आफ मल्लाह उतरा है।
26
बागेश्वर बिहार फाउंडेशन के बैनर तले बागेश्वर बिहार अभियान की ओर से नौबतपुर में 15 मई से धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगेगा।
36
लोग 13 मई से 14 मई तक शाम 4 से 7 बजे तक श्रीहनुमंत कथा सुन सकेंगे। भजन भी होंगे। मनोज तिवारी भी 14 का अपनी प्रस्तुति देंगे।
46
धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन को लेकर पॉलिटिक्स गर्मा गई है। यहां के एजुकेशन मिनिस्टर चंद्रशेखर ने बयान दिया कि बागेश्वर बाबा धर्म के नाम पर बिजनेस करते हैं।
56
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दे चुके हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।