Published : May 20, 2023, 10:06 AM ISTUpdated : May 20, 2023, 10:16 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी क्या रचाई, बवाल मचा हुआ है। लड़की ने खुद को बालिग बताकर इस्लामिक कट्टरपंथियों से जान का खतरा बताया है।
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी क्या रचाई, बवाल मचा हुआ है। लड़की ने खुद को बालिग बताकर इस्लामिक कट्टरपंथियों से जान का खतरा बताया है। लड़की डेढ़ महीने पहले प्रेमी के संग चली गई थी। लड़की के घर वालों ने लड़के और उसके परिजनों पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। मामला अहियापुर का है। यहां के शहबाजपुर की रहने वाली शबाना खातून का 4 साल से अभिषेक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पड़ोसी हैं।
29
शबाना और अभिषेक ने दिल्ली में जाकर 19 मई को शादी कर ली थी। इसके बाद शबाना के अब्बू नूर मोहम्मद ने अभिषेक सहित 5 लोगों पर किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। वहीं, शबाना ने भी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है।
39
शबाना का कहना है कि वो बालिग है। उसने पहले आर्य मंदिर में शादी की और फिर तीस हजारी कोर्ट में मैरिज की। DSP नगर राघव दयाल ने लड़की के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराए और कहा कि दोनों बालिग हैं।
49
शबाना के अब्बू नूर मोहम्मद ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि 7 अप्रैल को रमजान के महीने में शबाना अभिषेक के साथ चली गई थी।
59
शबाना ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। शबाना ने खुद को 21 साल का बताया। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में हैं।
69
एक मामला यह भी- यूपी के आजमगढ़ में 10 महीने पहले खानपुर फतेह के रहने वाले सूरज और हैदरपुर खास गांव की मोमिन ने 2 साल चल अफेयर के बाद मंदिर में शादी कर ली थी। हालांकि यहां लड़की वालों ने थोड़ी-बहुत नाराजगी दिखाई थी।
79
ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में ही 2 साल पहले सामने आया था। बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे रहने वाली मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से 7 फेरे लिए थे। इस मामले को लेकर भी विवाद हुआ था। कपल को पुलिस ने सिक्योरिटी दी थी।
89
सितंबर, 2022 में इसी तरह के एक मामले में राजस्थान की मुस्लिम लड़की इकरा ने मप्र के मंदसौर निवासी हिंदू लड़के राहुल से मंदिर में 7 फेरे लिए थे। ये दोनों 3 साल से रिलेशन में थे।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।