
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। किन्नर के प्यार में पागल एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ शादी की। दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। छह महीने गुजर गए, अचानक लड़का किन्नर से मारपीट करने लगता है और एक दिन अचानक उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। किन्नर दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसने बोचहां थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
किन्नर पर फिदा था नाबालिग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़का जब किन्नर पर फिदा था। तब उसने लड़के को समझाया था कि मैं तुम्हारा वंश आगे नहीं बढ़ा सकती। उसकी बात सुनने के बाद भी युवक किन्नर से शादी के लिए तैयार हो गया था। इसकी वजह से किन्नर को भी यही लगता था कि लड़का सच में उसे सच्चा प्यार करता है।
रंगारंग कार्यक्रम में काम के दौरान बढ़ीं नजदीकियां
दोनों का प्यार एक साथ काम करने के दौरान परवान चढ़ा था। किन्नर नंदनी स्टेज शो प्रोग्राम करती है। युवक शो में तबला बजाने का काम करता था। उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। लड़का किन्नर से शादी करने की जिद पर अड़ गया और अब वही लड़का अपनी किन्नर पत्नी को साथ रखने से इंकार कर रहा है।
युवक दूसरी लड़की से करना चाहता है शादी
किन्नर अहियापुर के एसकेएमसीएच के पास किराए के आवास में रहती है। नाबालिग लड़का सुदरम बोचहा थाने के रामपुर जयपाल का निवासी है। किन्नर का आरोप है कि अब लड़का दूसरी लड़की से मैरिज करना चाहता है। युवक ने उससे शादी की है। वह शादी की तस्वीरें भी दिखाती है।
युवक ने किन्नर पर लगाया ये आरोप
नाबालिग लड़के का कहना है कि उसकी किन्नर के साथ सिर्फ दोस्ती थी। उन्होंने शादी नहीं की, बल्कि दोनों साथ रहते थे। वह फंसाने का काम कर रही है। उसके द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर गलत है। एक दिन वह मंदिर में माला पहनकर और सिंदूर लगाकर जल चढ़ाने आई थी। काम की जगह पर कई किन्नर रहते हैं। नाबालिग स्टेशन के पास कटही पुल क्षेत्र में रहता है।
ढोलक बजाने के दौरान हुई दोस्ती
उसका कहना है कि वह नाच में ढोलक बजाने गया था। उसी दरम्यान उससे दोस्ती हुई और वह घर लेकर गई। बाद में कटही पुल के पास ही निवास करने लगी। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसने युवक की डेढ़ साल की कमाई हड़प ली। उसी पैसे से घर बनाया, भाई की शादी कराई। इस मामले की इलाके में चर्चा है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।