दिल दहला देगी ये घटना, नवविवाहिता को ससुराल वालों ने दी ऐसी मौत, पुलिस भी हैरान

Published : Dec 21, 2024, 04:17 PM IST
murder of bride

सार

वैशाली के राघोपुर में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया। 7 घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

वैशाली न्यूज: बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां राघोपुर में नवविवाहिता की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी और शव को बोरे में बांधकर गंगा नदी में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। महिला का शव नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ और वह सीधे गंगा घाट पहुंची। फिर काफी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ।

7 घंटे की खोजबीन के बाद गंगा नदी से शव बरामद

जानकारी के अनुसार, राघोपुर थाना क्षेत्र के केवल घाट स्थित गंगा नदी के किनारे से सात घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने बालू की बोरी से बंधा एक नवविवाहिता का शव बरामद किया। मृतक महिला की पहचान राघोपुर थाने के चांदपुरा गांव निवासी दीपक कुमार की 19 वर्षीय पत्नी हीरावती कुमारी के रूप में हुई है। अब महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक और नकदी नहीं देने पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है।

ससुराल वालों पर पिता ने कराया केस दर्ज

महिला के पिता समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धामन निवासी नरेश राय ने महिला के पति, सास, ससुर, ननद समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ राघोपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने पर महिला के पिता व अन्य लोग उसके घर पहुंचे। जहां घर में ताला बंद था और सभी फरार थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

नदी किनारे बालू के गड्ढे देख हुआ शक

इधर, सूचना मिलते ही राघोपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और मायके वालों के साथ शव की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे बालू के गड्ढे देख लोगों ने संदेह के आधार पर नदी में खोजबीन शुरू की। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- 

पुलिस जवान का 2 महिला कांस्टेबल से अफेयर, एक संग रहकर दूसरी संग मेला, फिर...

सर्द रात में प्रेम में लीन थे कपल, ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर...

 

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट