इन लड़कियों को नीतीश सरकार दे रही है ₹25000 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम

Published : Dec 24, 2024, 05:05 PM IST
student

सार

इंटर पास लड़कियों को मिलेगा ₹25,000 का प्रोत्साहन! मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक। स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे कैंप।

बांका न्यूज: बिहार में इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 25000 रुपये मिलेंगे। यह राशि प्रोत्साहन को लेकर दी जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। 26 से 28 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेजों में आवेदन के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे।

डीईओ ने जारी की लाभार्थी छात्राओं की सूची

दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली 1500 लड़कियों को 25000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना बिहार सरकार की है और इसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस राशि के लिए लड़कियों को ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करना होगा। आवेदन ई-कल्याण पोर्टल पर किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है।

छात्राओं के अंकों का इस योजना से कोई लेना-देना नहीं है। चाहे वे किसी भी श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हों, सभी पात्र हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय ने लाभार्थी छात्राओं की सूची जारी कर दी है।

स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे कैंप

आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी कॉलेज और इंटर स्कूल 26, 27 और 28 दिसंबर को कैंप लगाएंगे। इन कैंपों में छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने में मदद की जाएगी। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है, लेकिन जिला प्रशासन का लक्ष्य 28 दिसंबर तक सभी छात्राओं का आवेदन करवा देना है।

बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी

बांका डीईओ कुंदन कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाली छात्राओं का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। उन्होंने उन छात्राओं से अपील की है जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है, वे जल्द से जल्द अपने बैंक में जाकर इसे लिंक करवा लें। ऐसा करने से उन्हें डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से आसानी से राशि मिल सकेगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल