Bihar Election 2025: राहुल-तेजस्वी की बुलेट सवारी, बाइक मालिक का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Published : Aug 25, 2025, 01:27 PM IST
Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav

सार

Rahul Gandhi bullet ride: बिहार चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी और तेजस्वी ने पूर्णिया में मतदाता अधिकार यात्रा निकाली। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक जीप और एक बुलेट में 45 किलोमीटर का सफर तय किया। आइए जानते हैं दोनों नेताओं ने किसकी बुलेट की सवारी की।

Bihar Election News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को पूर्णिया में 'मतदाता अधिकार यात्रा' निकाली। इस यात्रा में दोनों नेता अलग-अलग बुलेट पर सवार हुए। राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ बुलेट की सवारी की। तेजस्वी यादव एक और बुलेट पर सवार दिखे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खुश्कीबाग चौक पर जीप से उतरे और बुलेट बाइक पर सवार हुए। दोनों ने बुलेट पर 22 किलोमीटर की दूरी तय की। मतदाता अधिकार यात्रा से एक दिन पहले राहुल गांधी ने बुलेट पर रैली निकालने की इच्छा जताई थी। जिस पर अमल करते हुए बुलेट का इंतजाम किया गया। आइए आपको बताते हैं कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किसकी बुलेट पर सवार हुए?

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किसकी बुलेट पर सवार हुए?

राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ बुलेट की सवारी की और तेजस्वी यादव ने राजद नेता मोहम्मद जिशान के साथ बुलेट की सवारी की। जिस बुलेट (BR 22 BQ 4709) पर राहुल गांधी बैठे थे, वह मोहम्मद नौशीन की है। इसे पश्चिमी चंपारण में 29 जुलाई 2025 को खरीदा गया और 4 अगस्त 2025 को पंजीकृत किया गया था। जिस बुलेट (BR 22 8M 0606) पर तेजस्वी यादव सवार थे, उसे मुहम्मद जीशान जुल्फकार के नाम पर 26 नवंबर 2024 को खरीदा गया था और 27 नवंबर 2024 को पंजीकृत किया गया था। आपको बता दें, पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण के बीच की दूरी 450 किमी से अधिक है।

ये भी पढ़ें- Gaya ji pind daan 2025: घर बैठे करें पूर्वजों का पिंडदान, जानें बुकिंग प्रोसेस और पैकेज

पूर्णिया में 45 किमी का सफर, आधा जीप से और आधा बुलेट से

रविवार की सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्णिया सदर प्रखंड के गौरा मोड़ से मतदाता अधिकार यात्रा शुरू की। आसमान में बादल छाए हुए थे और हल्की बारिश हो रही थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी नेता मुकेश सहनी भी उनके साथ थे। इस यात्रा में उन्होंने जिले में 45 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने आधी दूरी जीप से और आधी बुलेट से तय की। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बुलेट यात्रा पूरे दिन पूर्णिया में चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी पढे़ं- छठ-दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म: बिहार के लिए शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान