बिहार में बुजुर्ग महिला को मिली ऐसी खौफनाक मौत, हड्डियां हो गईं चकनाचूर, नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे

बिहार के नवादा शहर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक गुस्साए हाथी ने बुजुर्ग महिला को इतनी खौफनाक मौत दी की नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक के ईंट मारने के बाद जंगली हाथी  को गुस्सा आ गया था। जिसके बाद यह खौफनाक घटना हुई।

Contributor Asianet | Published : Jun 1, 2023 12:38 PM IST

नवादा (nawada news). बिहार के नवादा शहर के वारिसलीगंज इलाके से सनसनीखेज घटना हुई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। महिला की दर्दनाक मौत एक जंगली हाथी ने दी। गुस्साए हाथी ने अपनी सूंड में लपेटकर मृतका को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना के देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बहुत मुश्किल से गुस्साए हाथी को भगाया। पूरा मामला शहर के बल्लोपुर गांव से सामने आया है। हाथी के गुस्साने की वजह थी युवक का उसको ईंट मारना लेकिन इसका शिकार बुजुर्ग महिला हो गई। गांववालों ने इसकी जानकारी वारिसलीगंज पुलिस थाने को दी।

भटकते हुए जंगली हाथी नवादा के बल्लोपुर गांव पहुंचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जंगली हाथी गलती से भटकते हुए जंगल से रिहायसी इलाके में आ गया था जहां उस पर गांव के युवक की नजर पड़ गई तो उसने हाथी को भगाने के लिए ईंट मार दी। ईंट लगने के चलते हाथी भड़क गया और युवक पर हमला करने उसकी तरफ दौड़ने लगा। युवक किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने लगा इसके लिए वह खेतों की तरफ दौड़ा।

बुजुर्ग महिला को सूंड में लपेटकर पटका

वारिसलीगंज पुलिस थाने के थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया की युवक का पीछा करते हुए हाथी भी खेत की तरफ दौड़ पड़ा। वहां पर सरयुग प्रसाद अपनी पत्नी शांति देवी के साथ खेत में सब्जी तोड़ रही थी। गुस्साए हाथी को अपनी तरफ आता देख सरयुग और युवक ने तो अपनी जान बचाने में सफल हो गए लेकिन बुजुर्ग महिला भागने में असफल रही और हाथी ने उसे अपनी सूंड में लपेट कर जमीन में पटक दिया। इसके बाद महिला को घायल हालत में छोड़कर हाथी ने गांव के कुछ घरों में भी नुकसान पहुंचाया।

हाथी आने का पता चलते बल्लोपुर गांव में मचा हड़कंप

वहीं गुस्साए हाथी के आने और महिला को घायल करने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया लोग महिला को बचाने के साथ ही साथ हाथी को भगाने के लिए पहुंचे साथ ही घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी। घटनास्थल पर पहुंच महिला की हालत देखी तो एक बार को हैरान हो गए। इसके बाद गुस्साए हाथी को भगाने की कोशिश करने लगे। तभी वहां पर फोरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पहुंची। उन्होंने पटाखे फोड़ और आग लगाकर हाथी को वहां से भगाया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा घटना के बारे में जानकारी नहीं जिसके चलते गांववालों में काफी आक्रोश है।

हाथी के हमले ने छीनी बुजुर्ग महिला की जान

हाथी के हमले की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस पहुंची तो उन्होंने महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल के लिए भिजवाया। लेकिन महिला की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी उसने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद हॉस्पिटल पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हाथी के हमले के बाद से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अपनी पत्नी की ऐसी मौत देखकर पति सरयुग सदमे में है।

इसे भी पढ़ें- फोटो खिंचवाने के चक्कर में हाथी के बेहद करीब आ गई युवती, तभी हाथी को आ गया गुस्सा, देखें वायरल वीडियो

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Bengal Train Accident : Kanchenjunga Express को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कई डिब्बे क्षतिग्रस्त
संसद भवन परिसर में क्यों खिसकाई जा रही मूर्तियां? जानिए सभी सवालों का क्या है जवाब
Kanchanjunga Express Accident : बंगाल रेल हादसे में 15 की हुई मौत, 60 घायल, मुआवजे का हुआ ऐलान
Randeep Surjewala LIVE: NEET पेपर लीक पर Randeep Surjewala ने किया बड़ा खुलासा ।
Sanjay Singh LIVE: Delhi में पानी की किल्लत पर संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना।