पत्नी के प्रेमी से अनोखा बदला: पत्नी एक युवक के साथ फरार हो गई तो पति ने युवक की पत्नी से कर ली शादी

Published : Mar 03, 2023, 07:58 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 11:36 PM IST
love story

सार

इस अजब-गजब प्रेम कहानी की शुरूआत साल 2009 में शुरू हुई थी। इंटरनेट पर इस अजीबो-गरीब शादी को लेकर खूब मजे लेकर यूजर चर्चा कर रहे हैं।

Unique Love Story: सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन सोलह आना सच है। बिहार में एक महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ फरार हो गई। पति ने बदला लेने के लिए उसके प्रेमी की पत्नी से शादी कर ली। इंटरनेट पर इस अजीबो-गरीब शादी को लेकर खूब मजे लेकर यूजर चर्चा कर रहे हैं। घटना खगड़िया जिले की है।

क्या है पूरा मामला?

इस अजब-गजब प्रेम कहानी की शुरूआत साल 2009 में शुरू हुई थी। खगड़िया जिले में नीरज नाम के एक व्यक्ति की शादी रूबी देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। दंपत्ति के चार बच्चे भी हुए। हालांकि, कुछ साल बाद नीरज को अपनी पत्नी रूबी पर शक हुआ। बाद में पता चला कि नीरज का शक सही है। उसकी पत्नी रूबी का किसी मुकेश नामक युवक से विवाहेत्तर संबंध है। पत्नी के संबंध किसी और के साथ होने की बात पता चलने के बाद पति ने आपत्ति की। फिर घर में कलह शुरू हो गया।

फरवरी 2022 में रूबी और मुकेश ने कर ली शादी

उधर, रूबी ने नीरज से बिना बताए फरवरी 2022 में अपने प्रेमी मुकेश के साथ विवाह बंधन में बंध गई। दूसरी शादी के बाद वह बच्चों और पहले पति नीरज को छोड़कर घर से फरार हो गई। नीरज को जब रूबी के घर छोड़ने के बारे में पता चला तो उसने मुकेश के खिलाफ अपनी पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया। बताया गया कि रूबी और मुकेश की पंचायत समाज के लोगों ने भी की थी। लेकिन मुकेश ने पंचायत का फरमान मानने से इनकार कर दिया था और फिर दोनों प्रेमी घर से फरार हो गए।

अब एक साल बाद नीरज ने लिया अनोखा बदला

करीब एक साल तक नीरज अपनी पत्नी रूबी को पाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह नहीं लौटी। उधर, नीरज की पत्नी के साथ फरार मुकेश भी शादीशुदा था। वह भी अपने दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर फरार हुआ था। संयोग से मुकेश की पहली पत्नी का नाम भी रूबी ही है। नीरज ने मुकेश से बदला लेने के लिए ठानी। उसने मुकेश की पत्नी रूबी से शादी करने का फैसला कर लिया। उसने भी फरवरी 2023 यानी एक साल बाद मुकेश की पत्नी से शादी कर ली।

इंटरनेट पर वायरल हुई अनोखी शादी

नीरज का अपनी पत्नी के प्रेमी की पत्नी से शादी का अनोखा बदला इंटरनेट पर धूम मचाया हुआ है। लोग तरह तरह के चटखारे लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ भाग रहे हैं और यहां मैं अभी तक कुंवारा हूं।

यह भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर की जीत का जश्न: पीएम मोदी के स्पीच की 10 बड़ी बातें जो कार्यकर्ताओं में भर दिया जोश, विरोधियों के उड़े होश

नागालैंड का वह छात्रनेता जिसने पहली बार सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री को हटाकर ली थी शपथ, पांचवीं बार सीएम बन बनाने जा रहा रिकॉर्ड

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान