थार के अंदर पकड़ाई गुजरात की खूबसूरत महिला कांस्टेबल, गाड़ी के अंदर.....

Published : Jul 01, 2024, 05:10 PM ISTUpdated : Jul 01, 2024, 05:31 PM IST
lady constable

सार

सफेद रंग की थार को जब पुलिस ने रोका तो उसके अंदर सीआईडी की महिला कांस्टेबल थी। उनके साथ गाड़ी में युवराज सिंह नामक तस्कर भी था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

कच्छ. गुजरात के कच्छ में पुलिस ने सीआईडी में तैनात एक खूबसूरत महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ एक शराब तस्कर भी था। महिला अफसर भी शराब तस्करी करते हुए पकड़ाई है। महिला कांस्टेबल को शराब तस्करी में लिप्त देखकर कोई यकीन नहीं कर रहा है। लेकिन यही सही है।

ऐसे पकड़ाई महिला अफसर

गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि कार से शराब तस्करी की जा रही है। ऐसे में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो भचाउ के समीप एक सफेद रंग की थार नजर आई। पुलिस ने जब कार को रोकना चाहा तो कार सवार ने गाड़ी जोर से चलाकर भाग गया। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों पर भी गाड़ी चढ़ाने वाला था। लेकिन फिर भाग गया। इसके बाद तेज रफ्तार में भाग रही सफेद रंग की थार को पुलिस ने अगले चेकिंग पाइंट पर पकड़ लिया। थार को जैसे ही रोककर अंदर देखा तो कार के अंदर गुजरात के पूर्वी कच्छ में सीआईडी में तैनात महिला कांस्टेबल नजर आई। उनके साथ युवराज सिंह नामक शराब तस्कर था। दोनों थार से शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही थार और शराब को भी जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन होगा NEET एग्जाम!, पेपर लीक मामले में मचे हंगामे के बीच सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

ये है महिला कांस्टेबल

बताया जा रहा है कि शराब तस्करी में पकड़ाई गई महिला कांस्टेबल का नाम नीता चौधरी है। जो पूर्वी कच्छ के गांधीधाम में सीआईडी क्राईम थाने में तैनात है। जिस कार में वे थीं, उसमें से शराब की कई बोतलें भी जब्त की गई हैं। वहीं जिस युवराज सिंह के साथ महिला कांस्टेबल पकड़ाई है। उसके खिलाफ हत्या सहित कुल करीब डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम