
हैदराबाद. हैदराबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक मां और बेटी को उनके ही रिश्तेदारों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया। इस मामले में पड़ोसियों ने तुरंत दीवार तोड़कर महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने का आश्ववासन दिया है।
ये है पूरा मामला
दरअसल हैदराबाद के लतीफाबाद नंबर 5 में पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी को उन्हीं के देवर सुहैल ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक कमरे के अंदर बंद कर दिया, इसके बाद बाहर से दीवार चुनवाकर उन्हें बंद कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने तुरंत दीवार तोड़कर महिला और उसकी बेटी को बाहर निकाला और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
पीड़ित महिला ने अपने देवर सुहैल सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि प्रॉपटी विवाद के चलते ऐसा किया गया है। महिला ने बताया कि उसके पास प्रॉपर्टी के पुख्ता दस्तावेज हैं। इसके बावजूद उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : खूबसूरती में किसी हिरोईन से कम नहीं है राजस्थान की ये महिला अफसर
प्रॉपर्टी विवाद में 5 लोगों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद में जमकर हिंसा हो रही है। इसी प्रकार 24 मई को पेशावर के चमकनी में एक घटना में संपत्ति विवाद के कारण करीब पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों में हिंसा भड़क गई थी। जिसके कारण हुई फायरिंग में कई लोग घायल हो गए थे। वहीं करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और बताया की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन होगा NEET एग्जाम!, पेपर लीक मामले में मचे हंगामे के बीच सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.