
नई दिल्ली। नई दिल्ली के सफदरगंज एन्क्लेव में एक महिला मेकअप आर्टिस्ट की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
दीपिका नाम से हुई पहचान
सुसाइड मामले की जानकारी पर पुलिस टीम महिला के कमरे पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस के मुताबिक महिला एक मेकअप आर्टिस्ट थी और दूसरों को भी मेकअप की ट्रेनिंग दिया करती थी। दीपिका सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में अपनी फैमिली के साथ रहती थी। परिवार में माता-पिता के साथ भाई और बहन भी है। दीपिका मेकअप आर्टिस्ट थी। दीपिका के पिता एक मार्केट में रेहड़ी लगाते हैं।
ये भी पढ़ें शादी के 7 दिन बाद ही दूल्हे ने कर लिया सुसाइड, दुल्हन ने किया मरने पर मजबूर...पटियाला का शॉकिंग Love
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया है। इसकी कॉल डीटेल्स निकलवाने के बाद आगे जानकारी मिलने पर जांच की जाएगी। पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 7 दिन पहले ही 17 साल का पुष्पेंद्र नीट की तैयारी करने आया था
आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस
इस मामले में दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी बताने सेइनकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा दीपिका से मिलने जुलने वालों के साथ ही उसकी कॉल डीटेल्स भी चेक कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8.30 बजे सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को एक युवती के मृत हालत में अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो पता चला की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.