Swati Maliwal : संजय सिंह के इस कदम के बाद मान गईं स्वाति मालीवाल या अभी भी हैं नाराज- Watch Video

Swati Maliwal : संजय सिंह के इस कदम के बाद मान गईं स्वाति मालीवाल या अभी भी हैं नाराज- Watch Video

Published : May 16, 2024, 08:58 AM IST

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई घटना के बाद नाराज हैं। वह मीडिया के सामने आकर भी कुछ नहीं कह रहीं। इस बीच संजय सिंह उन्हें मनाने के लिए उनके घर भी पहुंचे।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बदतमीजी और मारपीट मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। भले ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में विभव कुमार पर एक्शन का निर्देश दिया हो लेकिन स्वाति मालीवाल की नाराजगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को स्वाति मालीवाल को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह मंगलवार को उनके संपर्क में रहे और बुधवार को मालीवाल से मिलने उनके दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित फ्लैट पर भी गए। संजय सिंह यहां पर काफी देर तक रुके और बातचीत हुई। हालांकि क्या बातचीत हुई इसको लेकर कुछ भी सामने नहीं आया। संजय सिंह पत्रकारों के सवाल का जवाब दिए बिना ही वहां से निकल गए। वहीं स्वाति मालीवाल भी इस घटना के बाद मीडिया से बातचीत नहीं कर रही हैं। इन सब के बीच सिविल लाइंस पुलिस घटना को लेकर स्वाति मालीवाल की लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।  वहीं भाजपा के द्वारा महिला सांसद के साथ अभद्रता को मुद्दा बनाया जा रहा है। भाजपा के बड़े-बड़े नेता इस मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। 
 

06:20Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?
04:50Tripura BSF Attack: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, CM खफा, क्या थी वजह?
03:42बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर Kolkata से उठी हुंकार!, BJP का जोरदार प्रदर्शन
03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द