जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी

Share this Video

असम के बकसा ज़िले में ज़ुबिन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार पाँच आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद भारी हिंसा भड़क उठी। जेल के बाहर जुटे लोगों ने “Justice for Zubeen” के नारे लगाए और वाहनों पर पथराव करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी। मुख्य आरोपियों में श्यामकानु महांता, ज़ुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके चचेरे भाई और निलंबित APS अधिकारी संदीपन गर्ग समेत दो PSO शामिल हैं। पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए भारी बल तैनात किया है। इस घटना ने पूरे असम को झकझोर दिया है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है — क्या ज़ुबिन गर्ग को मिलेगा न्याय?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video