हिमाचल में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इसी बीच परवाणू से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पानी में बहती कारों को देख लोग सहम गए हैं। वीडियो बना रहे लोगों के चेहरे पर डर देखा जा रहा है।
उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश के बाद बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल के सोलन जिले के पर्यटन स्थल परवाणू का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाहर खड़ी कारें पानी में बहती हुई नजर आ रही हैं।