गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरा, छात्र का लैपटॉप चेक किया तो सब शॉक

Published : Aug 30, 2024, 11:07 AM ISTUpdated : Aug 30, 2024, 11:56 AM IST
hidden camera

सार

आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में छिपा हुआ कैमरा मिला है। पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है जिसके लैपटॉप से 300 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। छात्राओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अमरावती (आंध्र प्रदेश)। प्रदेश में कृष्णानगर जिले के सर गुडलवल्लेरू इंजीनियरिंग कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में छिपा हुआ कैमरा पाया गया है। हॉस्टल की लड़कियों इसी वॉशरूम का प्रयोग रोजाना करती हैं। वॉशरूम में हिडेन कैमरा मिलने की खबर फैलते ही हॉस्टल की छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो उसी कॉलेज का छात्र है। उसका लैपटॉप चेक किया गया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। लैपटॉप से 300 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा इंतजाम में ढिलाई पर आक्रोश जताया है। 

आरोपी ने दूसरों को भी तो नहीं दिया वीडियो
पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप सीज कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं कॉलेज प्रशासन को शक है कि आरोपी ने कहीं ये वीडियो अपने दोस्तों या किसी अन्य को तो नहीं शेयर किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी  है।

पढ़ें बाप-बेटे दोनों हैवान, 2 महीने तक लड़की का करते रहे रेप, खुलासा था चौंकाने वाला

बंगाल बवाल के बीच सामने आया मामला
कोलकाता में महिला डॉक्टर रेप हत्याकांड के बीच यह मामला सामने आया है। स्थिति गंभीर होने के बाद भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है या नहीं। फिलहाल मामला उजागर होने के बाद से छात्राओं ने हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन पर असुरक्षित माहौल रखने का आरोप लगाया है।  

 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?