राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का अपहरण कर दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान युवक और उसके पिता ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

उदयपुर न्यूज। इस वक्त देश जहां कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला डॉक्टर रेप केस कांड से दहला हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के उदयपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर लिया। इसके बाद दो महीने तक आरोपी और उसके पिता ने घर में बंधक बनाकर 2 महीनों तक रेप किया। ये सिलसिला यूं ही चलता रहा। जब बाप घर से बाहर जाता तो बेटा दुष्कर्म करता और अगर बेटा कहीं जाता तो पिता अपनी हवस शांत करता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता के अपहरण के बाद पुलिस लगातार ढूंढती रही। हालांकि, किसी तरह लड़की दरिंदे बाप-बेटे के चंगुल से छूटकर भागी और फिर थाने पहुंची। जहां उसने केस दर्ज किया और पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र को अरेस्ट कर लिया है, जो जंगल में छुपे हुए थे।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मामले की जांच कर रही लसाड़िया थाना पुलिस ने बताया कि 19 साल के लड़के मोतीलाल की पहचान गांव में ही रहने वाली 17 साल की लड़की से थी। कुछ दिन पहले आरोपी लड़की से मिलने के बहाने उसके घर चला गया। उस दौरान वहां कोई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर लड़के ने लड़की को घर लेकर चला आया। वहां पर उसके पिता जगदीश मीणा भी मौजूद था। उसके बाद मोतीलाल ने लड़की को गांव के बाहर एक सूने घर में चला गया, जो उन्हीं का था। फिर लड़की को कमरे में बंद कर दिया।

जोधपुर के सरकारी अस्पताल गैंगरेप

इससे पहले जोधपुर के सरकारी अस्पताल में एक 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था, जहां दो लड़कों ने मिलकर पीड़िता की इज्जत लूट ली थी। हालांकि, पुलिस ने घटना का खुलासा होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: अलवर की शॉकिंग स्टोरी: चाची ने 1 लड्डू से 13 साल की लड़की की जिंदगी कर दी बर्बाद