नशे में धुत्त टीटीई ने महिला यात्री के साथ की शर्मनाक हरकत, रेलवे ने तुरंत किया सस्पेंड...वीडियो वायरल

नशे में धुत्त टीटीई ने महिला यात्री के साथ की शर्मनाक हरकत, रेलवे ने तुरंत किया सस्पेंड...वीडियो वायरल

Published : Mar 16, 2023, 03:10 PM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 03:12 PM IST

बेंगलुरु के पास कृष्‍णराजापुरम रेलवे स्‍टेशन से महिला यात्री के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां एक टीटीई ने शराब के नशे में धुत्त होकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मामला रेलवे मंत्री तक पहुंचा तो उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।

बेंगलुरु, शराब के नशे में टीटीई द्वारा एक महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां टीटीई ने सरेआम रेलवे स्टेशन पर भरी भीड़ के बीच लड़की के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं इस दौरान उसने गलत भाषा का इस्तेमाल भी किया। इस घटना के वीडियो वायरल  होते ही रेलवे विभाग ने तत्काल इस पर एक्शन लिया और टीटीई को निलंबित कर दिया है।

हमफसर एक्‍सप्रेस ट्रेन का यह शर्मनाक मामला
दरअसल, यह शर्मनाक घटना बेंगलुरु के पास कृष्‍णराजापुरम रेलवे स्‍टेशन पर हुई है। जहां बेंगलुरू-हावड़ा के बीच चलने वाली हमफसर एक्‍सप्रेस (ट्रेन नंबर 22863) में सवार एक महिला के साथ TTE को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे गाली देते हुए बदतमीजी करने लगा।

सस्पेंड करने के बाद रेलवे ने जांच की शुरू
बता दें कि इस टीटी की बदतमीजी के दौरान स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वहीं एक शख्स ने इसे रेलवे मंत्री को टैग करते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसमें आरोपी टीटीई अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। अब टीटी को सस्पेंड करने के बाद रेलवे द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

06:20Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?
04:50Tripura BSF Attack: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, CM खफा, क्या थी वजह?
03:42बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर Kolkata से उठी हुंकार!, BJP का जोरदार प्रदर्शन
03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द