Published : Aug 18, 2023, 03:40 PM ISTUpdated : Aug 18, 2023, 03:42 PM IST
केरल के कोच्चि में अभिमन्यु नाम के 23 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल को बुर्का पहनकर महिलाओं के वॉशरूम में घुसने और अपने मोबाइल फोन पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कोच्चि. केरल के कोच्चि में अभिमन्यु नाम के 23 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल को बुर्का पहनकर महिलाओं के वॉशरूम में घुसने और अपने मोबाइल फोन पर महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार(16 अगस्त) को लुलु मॉल में हुई। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
25
आरोपी अभिमन्यु कोच्चि के इन्फोपार्क में एक प्रमुख आईटी कंपनी में काम करता है। 16 अगस्त को वह बुर्का पहनकर लुलु मॉल गया और महिलाओं के वॉशरूम में घुस गया।
35
मोबाइल लेडीज वाशरूम में रखकर आरोपी बाहर आकर मेन वॉशरूम के गेट के सामने खड़ा हो गया।
45
मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी के संदिग्ध व्यवहार को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस पूछताछ से पता चला कि आरोपी ने वॉशरूम में महिलाओं के सीन्स रिकॉर्ड करने के लिए यह स्वांग रचा था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.