Cyclone Biparjoy: धुआंधार बारिश, पेड़ उखाड़ देने वाली हवाओं के बीच गुजरात से मिली GOOD NEWS, 700 से अधिक बच्चे जन्मे

चक्रवात बिपरजॉय के डर के बीच गुजरात से खुशियों भरी खबर है। रेस्क्यू टीम ने 8 हाई रिस्क वाले जिलों से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया था। इनमें 1152 गर्भवती महिलाएं भी थीं। इनमें से 702 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों काे जन्म दिया है।

Amitabh Budholiya | Published : Jun 17, 2023 8:10 AM IST / Updated: Jun 17 2023, 01:42 PM IST

अहमदाबाद. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय(Cyclone Biparjoy) के खतरे और डर के बीच गुजरात से खुशियों भरी खबर है। तूफान के बीच से NDRF,SDRF और अन्य रेस्क्यू टीम ने 8 हाई रिस्क वाले जिलों से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट किया था। इनमें 1152 गर्भवती महिलाएं भी थीं। इनमें से 2 ने 108 एम्बुलेंस में बच्चों को जन्म दिया। वहीं, 702 गर्भवती महिलाओं ने अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में बच्चों को जन्मा।

गुजरत में चक्रवाती तूफान और नवजात

गुजरात सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए 302 सरकारी वाहन और 202 एम्बुलेंस तैनात की थीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा जीरो कैजुअल्टी हासिल करने का संकल्प तटीय जिलों में रहने वाले लोगों खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हुआ है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: 108 एम्बुलेंस में बच्चों का जन्म

अमरेली जिले में चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच 2 गर्भवती महिलाओं ने 108 एम्बुलेंस के अंदर बच्चों को जन्म दिया। ये दोनों महिलाएं भाईदार गांव की हैं। गांव से शिफ्टिंग से पहले ही इन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी थी। दोनों को तत्काल सहायता मिली। उन्हें आगे की देखभाल के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

गुजरात सरकार ने चक्रवात प्रभावित जिलों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली थी। चक्रवात के आने से पहले इन महिलाओं को एंबुलेंस का उपयोग करके सुरक्षित रूप से अस्पतालों या सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और बच्चों के जन्म की डिटेल्स

अस्पतालों में शिफ्टिंग की गईं 1,152 गर्भवती महिलाओं में से 552 कच्छ से, 176 राजकोट से, 135 देवभूमि द्वारका से, 94 गिर सोमनाथ से, 62 जामनगर से, 58 जूनागढ़ से, 33 पोरबंदर से, और 26 राजकोट नगर निगम क्षेत्र से थीं। इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम क्षेत्र से 8, मोरबी से 4 और जामनगर नगर निगम क्षेत्र से 4 महिलाएं थीं।

जिन 707 महिलाओं ने अस्पतालों में जन्म दिया, उनमें-कच्छ से 348, राजकोट से 100, देवभूमि द्वारका से 93, सोमनाथ से 69, पोरबंदर से 30, जूनागढ़ से 25, जामनगर से 17, राजकोट नगर निगम से 12, जूनागढ़ नगर निगम क्षेत्र से, 8 जूनागढ़ नगर निगम क्षेत्र से, 4 जामनगर नगर निगम क्षेत्र और 1 मोरबी से है।

यह भी पढ़ें

केदारनाथ त्रासदी: 10 साल में यहां सबकुछ बदल गया

Cyclone Biparjoy: 20 जून तक राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल

 

Read more Articles on
Share this article
click me!