Watch Video: 5 प्वाइंट्स में समझिए क्यों संजय सिंह की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए है बड़ा झटका

Watch Video: 5 प्वाइंट्स में समझिए क्यों संजय सिंह की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए है बड़ा झटका

Published : Oct 05, 2023, 10:49 AM IST

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी बुधवार को हुई। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले में 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट किया गया। संजय सिंह ने गिरफ्तारी से पहले कहा कि जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है। हालांकि संजय सिंह की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी के लिए कई मामलों में बड़ा झटका है। 

1- मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद निभाई अहम जिम्मेदारी 
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह केजरीवाल के सेकंड इन कमांड बन गए थे। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संजय सिंह के कंधों पर थी। वह पार्टी के अहम फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। 

2- हिंदी भाषी राज्यों में पार्टी ने संजय सिंह को रखा आगे 
यूपी के सुल्तानपुर से आने वाले संजय सिंह को पार्टी ने हिंदी भाषी राज्यों में आगे रखा था। वह पार्टी के मुद्दों पर खुलकर बोलते थे। संजय सिंह की पहचान मुखर नेताओं के तौर पर होती है। संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी को हिंदी भाषी राज्यों के लिए दूसरे नेता की तलाश फिलहाल विकल्प के तौर पर करनी होगी। 

3- यूपी निकाय चुनाव में संजय की बदौलत खुला 'आप' का खाता
यूपी के निकाय चुनाव में इस साल आम आदमी पार्टी का खाता संजय सिंह की मेहनत की बदौलत ही खुल पाया। कई जिलों में पार्टी के कुछ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में भले ही पार्टी को वह सफलता हाथ न लगी हो लेकिन निकाय चुनाव में मेहनत रंग लाई। 

4- INDIA गठबंधन में तालमेल की जिम्मेदारी 
संजय सिंह की राजनीतिक समझ काफी अच्छी है। वह वरिष्ठ नेता होने की वजह से अन्य दलों के साथ होने वाली बैठकों में भी जाते हैं। वह विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक में भी नजर आते हैं। विपक्षी दलों और आप के बीच तालमेल की जिम्मेदारी भी उनके ही कंधों पर है। 

5- संसद में अलग-अलग मुद्दे उठाकर किया सरकार का घेराव 
संसद के किसी भी सत्र के दौरान संजय सिंह तत्कालीन मुद्दों को लेकर सरकार का घेराव करते हैं। इसके चलते कई बार उन्हें सस्पेंड भी होना पड़ता है। 
 

03:42बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर Kolkata से उठी हुंकार!, BJP का जोरदार प्रदर्शन
03:09Nagpur Highway पर क्यों सड़क पर उतरे हजारों किसान? कौन हैं Bacchu Kadu जो बने हैं अगुवा
03:12Diwali से पहले Jammu Kashmir में कड़ी सुरक्षा, Akhnoor सेक्टर में LoC पर Indian Army High Alert
04:26जुबीन गर्ग के फैंस भड़के! बक्सा जेल के बाहर हिंसा, पुलिस गाड़ियां फूंकी
03:31कौन हैं सोनम वांगचुक? लेह-लद्दाख को व‍िद्रोह की आग में जलाने का किस पर लगा आरोप?
04:53टूटे दफ्तर, जलीं गाड़ियां और सन्नाटा... लद्दाख का क्या हो गया हाल?
03:34जम्मू कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से तबाही, घरों में आ गई दरारें
05:20'जमीन खत्म हो चुकी है, यहां कुछ नहीं बन सकता' Jammu Kashmir में बारिश-भूस्खलन के बाद लोगों का दर्द
04:13Gujrat : 11 साल, 29 परिवार और 300 लोग... महिला IPS सुमन नाला बनी आदिवासियों के लिए मसीहा
08:16Jammu Mansoon : जम्मू में तबाही की तरह बरस रहा Monsoon, बारिश से जगह-जगह तबाही