
नैनीताल। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2024 के एडमिट कार्ड आज, 8 अक्टूबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
UTET 2024 एग्जाम डेट
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) द्वारा UTET 2024 परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2, जो दो अलग-अलग पालियों में होंगे।
पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
UTET 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
2. होमपेज पर "UTET एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
3. नए लॉगिन पेज में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड को देखें और डाउनलोड करें।
5. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर लें।
UTET 2024 परीक्षा पैटर्न
UTET परीक्षा में दो पेपर होंगे
1. पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं।
2. पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने की इच्छा रखते हैं।
विवरण UTET पेपर 1 UTET पेपर 2
| डिटेल | UTET पेपर 1 | UTET पेपर 2 |
|---|---|---|
| विषय | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र |
| भाषा-I (हिंदी/अंग्रेजी) | भाषा-I (हिंदी/अंग्रेजी) | |
| भाषा-II | भाषा-II | |
| गणित | गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान | |
| पर्यावरण अध्ययन | ||
| भाषा और प्रश्नों के प्रकार | अंग्रेजी और हिंदी/MCQs | अंग्रेजी और हिंदी/MCQs |
| अवधि/कुल प्रश्न/कुल प्रश्न | 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)/150/150 | 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)/150/150 |
| मार्किंग स्कीम | सही उत्तर के लिए +1 | सही उत्तर के लिए +1 |
| निगेटिव मार्किंग/Certification Validity | नहीं/ लाईफ टाइम | नहीं/ लाईफ टाइम |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें....
क्या आप जानते हैं? जम्मू कश्मीर के नए CM उमर अब्दुल्ला की संपत्ति, कैस और इनकम
झीलों के इस शहर पर जल संकट, 'शून्य जल दिवस' की चेतावनी...जानें क्यों?
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.