मोह-माया छोड़ 25 साल की MBA पास लड़की बन गई संन्यासिन, अंतिम बार किया 16 श्रृंगार और खूब खिलखिलाकर हंसी

Published : May 03, 2023, 11:54 AM ISTUpdated : May 03, 2023, 11:57 AM IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वालीं 25 वर्षीय सलोनी जैन आखिरकार संन्यासिन बन गईं। MBA पास सलोनी को जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार संन्यास ग्रहण कराने की प्रक्रिया पिछले महीने से चल रही थी।

PREV
16

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वालीं 25 वर्षीय सलोनी जैन आखिरकार संन्यासिन बन गईं। MBA पास सलोनी को जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार संन्यास ग्रहण कराने की प्रक्रिया पिछले महीने से चल रही थी। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे खारकुआ स्थित श्री हीर विजय सूरी बड़ा उपाश्रय मंदिर से उनका वर्षी दान वरघोड़ा(एक परंपरा) निकला। सलोनी आखिरी बार 16 श्रृंगार करके हाथी पर बैठकर निकलीं। बुधवार को उन्होंने दीक्षा ग्रहण की।

26

उज्जैन की रसूखदार फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं सलोनी का मन दुनियादारी में नहीं रमता था। पांच दिवसीय प्रमुख उत्सव के बाद बुधवार को सलोनी ने दीक्षा ग्रहण कर ली।

36

सलोनी के दीक्षा ग्रहण समारोह के लिए अरविंद नगर के मनोरमा-महाकाल परिसर को शादी की तरह सजाया गया था। यहीं पांच दिवसीय कार्यक्रम हुए।

46

सलोनी जब अंतिम बार 16 श्रृंगार करके दीक्षा के लिए मंडप में बैठीं, तो फैमिली के लोग भावुक हो गए। लेकिन जब सलोनी को खिलखिलाते देखा, तो वे भी मुस्कराने लगे।

56

बुधवार को दीक्षा समारोह का गीत-संगीत के साथ समापन हुआ। यह आयोजन ऐसा ही था, जब शादी के बाद दुल्हन को विदा किया जाता है।

यह भी पढ़ें-ये कोई एक्ट्रेस या मॉडल नहीं, IAS परी बिश्नोई हैं, जो हरियाणा की पॉवरफुल पॉलिटिकल फैमिली के MLA की दुल्हनिया बनने जा रही हैं

66

हजारों लोगों के बीच सलोनी ने दुनिया के सारी सुख-सुविधाओं का त्याग करके साध्वी का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें-बागेश्वर धाम की बिहार एंट्री को लेकर हंगामा, मिनिस्टर ने क्यों कहा आडवाणी जैसा हाल कर देंगे

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories