Published : Mar 14, 2023, 07:02 AM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 07:04 AM IST
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में 5 फरवरी, 2023 को हुए बहुचर्चित 6 वर्षीय हर्ष चौहान हत्याकांड में पुलिस ने महू कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। 172 पेजों की चार्जशीट में 36 गवाह हैं। हर्ष कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान का भतीजा था।
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में 5 फरवरी, 2023 को हुए बहुचर्चित 6 वर्षीय हर्ष चौहान हत्याकांड में पुलिस ने महू कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। 172 पेजों की चार्जशीट में 36 गवाह हैं। हर्ष कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान का भतीजा था। इस मामले में तीन नामजद आरोपी हैं। आरोपियों ने 4 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। लेकिन बाद में बच्चे की हत्या करके लाश फेंक दी थी। आरोपियों ने खुद को बचाने सिम चबाकर एक खेत में फेंक दी थी। घटना 5 फरवरी, 2023 को पिगडंबर में हुई थी। आरोपियों में ऋतिक ठाकुर (21) पिगडंबर, विक्रांत ठाकुर (22) चौकी मुरादाबाद, शाजापुर और हरिओम वाघेला (20) सांई विहार कॉलोनी उज्जैन शामिल हैं। इनमें ऋतिक का नाबालिग भाई भी आरोपी है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने पर आरेापियों ने कहा था कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
26
हर्ष को उसके दूर का रिश्तेदार ऋतिक ठाकुर घर से अपने साथ लेकर गया था। राऊ से इन्होंने एक दुकान से 10 रुपए में सफेद कलर का प्लास्टिक बोरा खरीदा था। (आरोपी विक्की उर्फ विक्रांत-लेफ्ट)और ऋतिक पुराने दोस्त हैं।)
36
मामला किशन गंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर का है। फिरौती मांगने का ऑडियो भी सामने आया था। इसमें आरोपी बच्चे के परिजन से कह रहा था- आपके लड़के की जिंदगी चाहिए तो चार खोके (4 करोड़ रुपए ) तैयार रखो। मैं जब कॉल करूं तब पैसे लेकर आ जाना।
46
दोनों आरोपी बच्चे के परिवार के करीबी हैं। एक आरोपी के पिता कॉन्स्टेबल थे। अभी उसका बड़ा भाई तब शाजापुर में कॉन्स्टेबल पदस्थ था। परिजनों से मिलने पहुंचे थे पूर्व मंत्री जीतू पटवारी
56
पुलिस को महू के सैंडल मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे बच्चे की लाश मिली थी। महू के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा ने बताया था कि बच्चे की हत्या मुंह में कपड़ा ठूंसकर और नाक दबाकर दर्दनाक तरीके से की गई थी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।