MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • बागेश्वर धाम की तर्ज पर फेमस हुए थे कभी 8वीं पास ब्रह्मेश्वर धाम, एक महिला ने ऐसी 'पर्ची' निकाली कि 'दरबार' में सन्नाटा पसर गया

बागेश्वर धाम की तर्ज पर फेमस हुए थे कभी 8वीं पास ब्रह्मेश्वर धाम, एक महिला ने ऐसी 'पर्ची' निकाली कि 'दरबार' में सन्नाटा पसर गया

मध्यप्रदेश का छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की वजह से देशभर के मीडिया की सुर्खियों में है। इससे पहले भी छतरपुर में ब्रह्मेश्वर धाम के महाराज लवलेश तिवारी सुर्खियों में आए थे। लेकिन रेप का इल्जाम लगाने के बाद उनका पतन हो गया।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 13 2023, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

छतरपुर. मध्यप्रदेश का छतरपुर इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की वजह से देशभर के मीडिया की सुर्खियों में है। हालांकि इससे पहले भी छतरपुर में ब्रह्मेश्वर धाम के महाराज लवलेश तिवारी सुर्खियों में आए थे। वे भी धीरेंद्र शास्त्री की तरह पर्ची लिखकर लोगों के दु:ख-तकलीफों का निदान करने का दावा करते थे। लेकिन एक महिला भक्त द्वारा रेप का इल्जाम लगाने के बाद उनका पतन हो गया था। महाराज के खिलाफ खजुराहो थाना पुलिस ने 18 फरवरी, 2022 को रेप की FIR दर्ज करके उन्हें जेल भेजा था। 6 महीने बाद ही उन्हें जमानत मिली थी। आइए जानिए कौन थे ये लवलेश तिवारी...

28
Image Credit : Asianet News

छतरपुर जिले में स्थित ब्रह्मेश्वर धाम (Brahmeshwar Dham) में भी कभी भारी भीड़ जुटती थी। पीठाधीश्वर लवलेश महाराज (Lavlesh Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री की तरह पर्ची के जरिये लोगों के मन की बात पढ़ने का दावा करते थे। लेकिन अब वहां कोई नहीं जाता।

38
Image Credit : Asianet News

करीब 21 साल के लवलेश तिवारी भी खुद को हनुमानजी का परम भक्त मानते थे। वे खुद को पंडोखर सरकार का चेला मानते हैं। लेकिन जब उन पर रेप का इल्जाम लगा, तो सब खत्म हो गया। अब लवलेश तिवारी ब्रह्मेश्वर धाम से करीब 60 किमी दूर दरबार लगाते हैं, लेकिन अब पहले जैसा चमत्कार नहीं रहा। 

48
Image Credit : Asianet News

रेप के आरोप में जेल में बंद रहे ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी को 24 अगस्त, 2022 को जमानत मिली थी। जेल से निकलने पर सबसे पहले उन्होंने मीडिया से यही कहा था कि बालाजी सरकार उनके साथ जरूर न्याय करेंगे।

58
Image Credit : Asianet News

2022 में ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य लवलेश तिवारी पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। इस मामले को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। इनमें ओबीसी महासभा के जबर्दस्त विरोध के बाद पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा था।
 

68
Image Credit : Asianet News

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि घटनावाले दिन वो ब्रह्मेश्वर धाम गई थी। उस समय वहां कोई नहीं था। झाड़-फूंक की आड़ में महाराज ने उसके कपड़े उतारे और रेप किया। महिला के पति का कहना था कि उनकी पत्नी बीमार रहती थी। इसी की झाड़-फूंक कराने वो ब्रह्मेश्वर धाम गए थे।

यह भी पढ़ें-AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन: CM के बाद एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे अपने दुल्हनिया

78
Image Credit : Asianet News

लवलेश तिवारी अकसर कहते हैं कि लोगों के मन की बात पढ़ लेना हनुमान की भक्ति के बगैर संभव नहीं है। जब हनुमानजी उन्हें आदेश देते हैं, तभी वे लोगों की मन की बात पर्ची पर लिखकर देते हैं।

र्यह भी पढ़ें-13 की उम्र में शादी होते ही विधवा, 45 का दूसरा दूल्हा देखकर मंडप से भागी, जोधपुर के चर्चित मैरिज-कांड की चौंकाने वाली कहानी

88
Image Credit : Asianet News

लवलेश तिवारी के पिता का नाम स्वर्गीय तुलसीदास तिवारी एवं माता का नाम फूलबाई तिवारी है। इनकी तीन बहने हैं। जब इनके पिता की मौत हुई, तब इनकी उम्र महज 8 साल थी। इनके पिता भी कर्मकांडी पंडित थे। आठवीं तक पढ़े लवलेश तिवारी की शुरुआती शिक्षा छतरपुर जिले के महर्षि स्कूल से हुई। ये छतरपुर जिले के मढ़ा के रहने वाले हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Recommended image2
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
Recommended image3
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image4
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved