चित्रकूट बनेगा धार्मिक और मेडिकल टूरिज्म हब, CM मोहन यादव ने 64.77 करोड़ की योजनाएं जारी की

Published : Oct 03, 2025, 06:14 PM IST
chitrakoot religious medical tourism development

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद चित्रकूट धार्मिक व मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनेगा। हेल्थ वेलनेस सेंटर, परिक्रमा पथ, घाटों का सौंदर्यीकरण और 64.77 करोड़ की योजनाएं प्रगति पर हैं।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर बनने के बाद पर्यटकों का ध्यान अब चित्रकूट पर केंद्रित हो गया है। ऐसे में चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ मेडिकल टूरिज्म की भी संभावनाओं को विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि चित्रकूट में उच्च स्तर का हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जाए, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सामान्य और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। यह कदम चित्रकूट को केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि मेडिकल टूरिज्म स्पॉट के रूप में भी पहचान दिलाएगा।

श्रीराम पथ गमन और परिक्रमा पथ निर्माण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम पथ गमन मार्ग के निर्माण कार्यों में विभाग आपसी समन्वय से काम करें और समयबद्ध योजना के अनुसार राशि का उपयोग करें। उन्होंने विशेष तौर पर निर्देश दिए कि श्रीराम पथ गमन से पहले कामदगिरि परिक्रमा पथ को तैयार किया जाए। इससे पर्यटकों में चित्रकूट का व्यापक प्रचार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट के घाटों पर आने वाले पर्यटकों को आध्यात्मिक अनुभव होना चाहिए और इसके लिए सभी प्रयास उसी दिशा में होने चाहिए।

बैठक में समीक्षा और विकास योजनाएं

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रीराम पथ गमन की कार्ययोजना और ओरछा में श्रीरामराजा लोक निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट के विकास में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाए। बड़ी कंपनियों के CSR फंड से भी यहां सेवा गतिविधियां कराई जाएं।

भीड़ प्रबंधन और नगर परिषद विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवती अमावस्या जैसे अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसलिए भीड़ प्रबंधन की माइक्रो प्लानिंग की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र में नगरीय विकास से जुड़े सभी काम प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। चित्रकूट नगर का सौंदर्यीकरण इस तरह हो कि वह और भी सुंदर और व्यवस्थित लगे।

64.77 करोड़ की योजनाएं चित्रकूट में जारी

अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन ने बताया कि चित्रकूट में स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत 27.21 करोड़, कामदगिरि परिक्रमा पथ विकास पर 36.84 करोड़ और स्मारक व यज्ञ देवी विकास कार्यों पर 72 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस तरह वर्तमान में चित्रकूट में कुल 64.77 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।

ओरछा में 239 करोड़ से अधिक के विकास कार्य

इसी प्रकार ओरछा में श्रीरामराजा लोक निर्माण (चरण 1 और 2) सहित कुल 7 परियोजनाओं पर 239.87 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा, श्रीराम पथ गमन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए श्रीराम पथ गमन न्यास का गठन किया गया है, जिसमें 33 सदस्य शामिल हैं। इनमें 28 पदेन और 5 अशासकीय न्यासी होंगे। ये अशासकीय सदस्य श्रीराम के जीवनकाल से जुड़े शोधकर्ताओं में से होंगे। साथ ही 5 विशेषज्ञों की भी नियुक्ति की जाएगी।

घाटों का जीर्णोद्धार और भूमि अधिग्रहण

संस्कृति विभाग ने बताया कि चित्रकूट में घाटों का विस्तार, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए आसपास की निजी भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने चित्रकूट के समग्र विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।

अमरकंटक और पन्ना में विकास कार्य

मझगवां में वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है, वहीं अमरकंटक में निजी और शासकीय भूमि के चिन्हांकन का काम पूरा किया जाएगा। अमरकंटक में भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं। इनका संचालन स्थानीय निकाय और ट्रस्ट समिति के माध्यम से किया जा रहा है।

चित्रकूट और अन्य जिलों में प्रमुख प्रोजेक्ट

  • चित्रकूट नगर परिषद में पिछले 10 सालों में 25.46 करोड़ के विकास कार्य पूरे हुए।
  • वर्तमान में 80.33 करोड़ के काम चल रहे हैं और 34.21 करोड़ के नए प्रस्तावित हैं।
  • कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर 36.84 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं।
  • बृहस्पति कुंड (पन्ना) में 7.96 करोड़ रुपये की लागत से कैंटिलीवर ग्लास ब्रिज निर्माण प्रगति पर है।
  • सरभंग आश्रम, सतना में 92.78 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।
  • अगस्त मुनि आश्रम, पन्ना में 3.95 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

सड़कों का विकास और कनेक्टिविटी

लोक निर्माण विभाग श्रीराम पथ गमन क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण और उन्नयन का काम कर रहा है। वर्तमान में 34.30 किमी सड़कों के लिए 117.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हैं। इनमें से 7.5 किमी सड़कों के लिए निविदा जारी हो चुकी है और 14 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति भी प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़ें

इंदौर पुलिस ने लॉन्च किया AI चैटबॉट Safe Click, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश के किसानों को 653 करोड़ की राहत, सीएम मोहन यादव ने पीला मोजेक प्रभावित फसलों के लिए पहली बार दी सहायता

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य
हरियाणा में कोहरे का कहर: रेवाड़ी के हाइवे पर भिड़ीं बसें, मची-चीख पुकार