MP में कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, भोपाल में 6 बार रहे विधायक

Published : Jul 29, 2024, 10:33 AM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 10:59 AM IST
congress leader arif aqueel passes away

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और भोपाल से लगातार 6 बार के विधायक रहे आरिफ अकील का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल के अपोलो सेज हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दिग्विजय सिंह और अरुण यादव ने ट्वीट कर शोक जताया है। 

भोपाल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता आरिफ अकील का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें रविवार शाम से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। भोपाल के अपोलो सेज हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अकील के निधन पर प्रदेश के सभी नेताओं ने दुख जताया है।

दिग्विजय सिंह बोले मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील नहीं रहे

अरिफ अकील के निधन पर पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा-हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से ले कर आज तक हमारा लगभग ४० वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।

अरूण यादव बोले-अकील साहब के जाने से बहुत दुखी हूं…

मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक - पूर्व मंत्री आरिफ अकील साहब के निधन की खबर बड़ी दुःखद है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को जन्नतुल फिरदौस में मुक़ाम अता फरमाये और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

सीएम मोहन यादव बोले -बाबा महाकाल अकील को अपने चरणों में स्थान दे…

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी आरिफ अकील के निधन पर दुख जताया। सीएम ने लिखा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।ॐ शांति!

भाजपा नहीं ढहा पाई आरिफ अकील का किला

आरिफ अकील ‘शेरे भोपाल’ के नाम से जाने जाते थे। हिंदू हो या मुस्लिम वह सभी के लोकप्रिय नेता रहे। इसलिए वह भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधायक का चुनाव जीते। 20 सालों से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी कोई भी नेता आरिफ अकील को नहीं हरा पाई। आरिफ अकील ने 1990 में राजनीति कि शुरूआत की थी, उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरूआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। लेकिन पिछले दो से तीन सालों से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, इसी के चलते उन्होंने भोपाल उत्तर सीट से अपनी जगह अपने बेटे आतिफ को उम्मीदवार बनाया और वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें-CM मोहन यादव ने कोयंबटूर में 'इन्वेस्ट एमपी-इंटरएक्टिव सत्र' को किया संबोधित

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: दमोह-कटनी 4 लेन से अग्निवीरों को आरक्षण तक, 24500 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर
UNESCO Tentative List: बाघ गुफा से उदयगिरि तक, MP की 4 धरोहरों को बड़ी पहचान, CM मोहन यादव ने जताया गर्व