अंजू थॉमस मर चुकी है! पाकिस्तान जाकर FB फ्रेंड से निकाह पढ़ने वाली 2 बच्चों की मां को लेकर किसने वायरल की ये बात?

अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह करने वाली 29 वर्षीय अंजू थॉमस इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हुई है। अंजू के पिता गया प्रसाद ने मीडिया से कहा कि वह अपने परिवार के लिए मर चुकी है।

Contributor Asianet | Published : Jul 27, 2023 3:09 AM IST / Updated: Jul 27 2023, 08:41 AM IST

18

ग्वालियर. अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह करने वाली 29 वर्षीय अंजू थॉमस इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बनी हुई है। पहले तो अंजू ने निकाह से इनकार किया था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू ने 25 जुलाई की शाम वहीं निकाह भी पढ़ लिया। अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है। ग्वालियर में ही उसकी शादी अरविंद से हुई थी। शादी के बाद अंजू-अरविंद राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में शिफ्ट हो गया था। अंजू के पिता गया प्रसाद ग्वालियर के करीब टेकनपुर स्थित बोना गांव में रहते हैं। यह गांव आंतरी थाना क्षेत्र में आता है। इस बीच अंजू के पिता ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

28

अंजू के पिता गयाप्रसाद ने मीडिया से कहा कि वह अपने परिवार के लिए मर चुकी है। वह अपने दो बच्चों को छोड़ गई है, जिनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। पिता ने कहा कि अंजू चाहती तो अपने पति से तलाक ले सकती थी।

38

हालांकि अंजू के पिता इससे अनजान है कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि उन्हें अब अंजू की 13 साल की लड़की और एक 5 साल के लड़के की फिक्र है। इनका पालन-पोषण अब अंजू के पिता थॉमस पर है।

48

अंजू के पिता ने उसे वापस लाने के लिए भारत सरकार से अपील करने से भी मना कर दिया है। अंजू अपनी मां के निकट थी। पिता से वो कम बात करती थी। हालांकि पिता ने अंजू के क्रिमिनल माइंड होने की खबरों का खंडन जरूर किया। (अंजू का ग्वालियर जिले में मायका)

58

इससे पहले गयाप्रसाद ने अंजू को मानसिक रूप से परेशान और सनकी बताया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद अपने फेसबुक दोस्त से शादी कर ली है और उसका नया नाम फातिमा होगा। अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।

68

अंजू और नसरुल्लाह की 2020 में फेसबुक के जरिए दोस्ती शुरू हुई थी। पहले मैसेंजर बातें होती थीं। फिर मोबाइल नंबर एक्सचेंज करके वॉट्सएप पर बात करने लगे। अंजू ने विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था।

78

अंजू की परिवार ने ईसाई धर्म अपनाया था, इसलिए उसके रिश्तेदार कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। अंजू पहले रियल स्टेट में काम करती थी।

यह भी पढ़ें- क्यों ट्रेंड में है एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस?

88

अंजू 21 जुलाई, 2023 पाकिस्तान पहुंची थी। अंजू और उसका पति अरविंद 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है। पाकिस्तान पहुंचकर अंजू ने अरविंद को कॉल करके बताया था कि वो लाहौर में है। दो-तीन दिन बाद लौट आएगी।

यह भी पढ़ें- असम में पत्नी-सास और ससुर की हत्या के बाद बेटे को गोद में उठाकर सरेंडर करने पहुंचा Killer

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos