- Home
- States
- Other State News
- असम में पत्नी-सास और ससुर की हत्या के बाद बेटे को गोद में उठाकर सरेंडर करने पहुंचा Killer
असम में पत्नी-सास और ससुर की हत्या के बाद बेटे को गोद में उठाकर सरेंडर करने पहुंचा Killer
असम के गोलाघाट शहर में एक शख्स ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, ससुर और सास की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने मासूम बेटे को गोद में उठाए पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

गोलाघाट. असम के गोलाघाट शहर में 24 जुलाई को हुए ट्रिपल मर्डर का मामला मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक शख्स ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, ससुर और सास की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी अपने मासूम बेटे को गोद में उठाए पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। गोलाघाट जिले के SP पुश्किन जैन के मुताबिक, आरोपी नजीबुर रहमान ने जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना गोलघाट शहर के हिंदी स्कूल रोड पर हुई थी। आरोपी ने ससुर संजीब घोष, सास जुनु घोष और पत्नी संघमित्रा घोष को मार डाला था।
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय नजीबुर रहमान बोरा और 24 वर्षीय संघमित्रा घोष की प्रेम कहानी 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। दोनों फेसबुक के जरिये संपर्क में आए थे। कुछ महीने में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। अक्टूबर, 2020 में ही उन्होंने भागकर कोलकाता चले गए थे।
पुलिस के अनुसार, नजीबुर और संघमित्रा ने कोलकाता की एक कोर्ट में लव मैरिज कर ली थी। हालांकि संघमित्रा के माता-पिता उसे वापस घर ले आए थे। 2021 में संघमित्रा के माता-पिता संजीव घोष और जुनु घोष ने नजीबुर-संघमित्रा पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। तब संघमित्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे एक महीने से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रखा गया। जमानत मिलने के बाद वह अपने माता-पिता के घर लौट आई थी।
जनवरी 2022 में, संघमित्रा और नज़ीबुर फिर से भागकर इस बार चेन्नई चले गए, जहां वे पांच महीने तक रहे। कपल अगस्त में गोलाघाट लौटे, तब संघमित्रा गर्भवती थी। पिछले नवंबर में उनका एक बेटा हुआ। हालांकि 4 महीने बाद ही मार्च, 2023 में संघमित्रा ने नवजात बेटे के साथ नज़ीबुर का घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के घर चली गई। उसने पुलिस में नजीबुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। नजीबुर को गिरफ्तार कर लिया गया। 28 दिनों के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें-क्यों ट्रेंड में है एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस?
जेल से बाहर आने के बाद नज़ीबुर अपने बच्चे से मिलना चाहता था। 29 अप्रैल को नजीबुर के भाई ने संघमित्रा और उसके परिवार के सदस्यों पर नजीबुर पर हमला करने का आरोप लगाया था। असम पुलिस प्रमुख जीपी सिंह ने कहा कि 24 जुलाई को इनके बीच तनाव बढ़ा और नज़ीबुर ने सबकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें-अचानक 'विषकन्या' बन गई गर्लफ्रेंड, प्रेमी को जहरीले सांप से डसवा दिया
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.