Viral Video:कुर्की देखकर नहाना छोड़कर अर्धनग्न हालत में बिजली कर्मचारियों के पीछे दौड़ी महिला, बहू ने नहीं भरा था बिल

Published : Mar 27, 2023, 06:55 AM ISTUpdated : Mar 27, 2023, 07:03 AM IST
Half naked woman

सार

मध्य प्रदेश के सागर से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक महिला बिजली विभाग द्वारा कुर्की देख नहाना छोड़कर अर्धनग्न हालत में अपना सामान छुड़ाने दौड़ पड़ी।  मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

सागर. मध्य प्रदेश के सागर से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक महिला बिजली विभाग द्वारा कुर्की देख नहाना छोड़कर अर्धनग्न हालत में अपना सामान छुड़ाने दौड़ पड़ी। इस मामले से जब प्रदेश सरकार की किरकिरी हुई, तो आनन-फानन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर इस मामले में विभागीय जांच भी बैठाई गई है। दो अन्य आउट सोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। कहा जा रहा है बिजली कर्मचारियों ने महिला के साथ बदतमीजी की थी।

शुरुआत जांच में सामने आया है कि बिजली का बिल बहू का बकाया था, लेकिन कर्मचारी उसकी सास के घर के सामान की कुर्की करके ले जा रही थी। जब यह कार्रवाई हो रही थी, तब महिला नहा रही थी। वो नहाना छोड़कर अर्धनग्न हालत में ही अपना सामान छुड़ाने गाड़ी तक पहुंच गई।

आधे कपड़ों में ही लोडेड गाड़ी तक दौड़ लगाकर पहुंची महिला का वीडियो किसी ने शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पहले तो कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्रता की, लेकिन फिर उसकी हिम्मत देखकर सामान वापस रख दिया। इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने बताया कि कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है। विभाग के संबंधित सीनियर अधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है। 

बता दें कि यह मामला सागर जिले के देवरी में शनिवार का है। यहां बिजली बिल बकायादारों से बिजली कंपनी वसूली करने में जुटी है। नोटिस जारी होने के बावजूद जो लोग बिल नहीं भर रहे, उनकी कुर्की हो रही है।देवरी के कौशल किशोर वार्ड में बिजली कंपनी के कर्मचारी बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए आए थे। यहां रहने वालीं रेखा अहिरवार पर19 हजार 473 रुपए बिल बकाया है।

नोटिस के बावजूद रेखा ने बिल नहीं भरा था। इस पर कर्मचारी कुर्की करने पहुंचे थे। लेकिन वे उसकी सास के घर का सामान ले जा रहे थे महिला का कहना है कि उसका बेटा और बहू अब साथ नहीं रहते हैं। उसने कहा कि कर्मचारी जबर्दस्त अंदर घुस गए और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

इस मामले पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवराज मामा उर्फ मामू को शर्म आनी चाहिए। क्या यह लाडली बहना योजना है? दिग्विजय सिंह ग्वालियर में थे।देवरी विधायक हर्ष यादव ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद शर्मनाक बताया है।

इधर, सीएम के आदेश पर कलेक्टर दीपक आर्य ने कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी विवेक रजक और सेमी स्किल्ड कर्मी मनोज कुमार चढ़ार को नौकरी से निकाल दिया है। यही नहीं, विवेक रजक के खिलाफ थाना देवरी में FIR होने के बाद हिरासत में लिया गया। लाइन अटेंडेंट श्रेणी 2 के देवेंद्र मिश्रा और शिवकुमार शर्मा को सस्पेंड किया गया है।

दूसरी तस्वीर निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील की गर्भवती महिला विनीता पति प्रहलाद प्रजापति की है। उसका आरोप है कि बिजली कर्मचारी ने उनके घर में घुसकर उसे पेट पर लात मारी और 2 साल की बच्ची को पीट दिया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

pic.twitter.com/aOxBi7Xh1f

यह भी पढ़ें

प्रेमी की आंखों के सामने Girl friend का गैंग रेप, जंगल में Date करने जाते थे, पढ़ें क्राइम से जुड़े 17 सीन

4 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई मां, लेकिन मरने का ख्याल आते ही खुद और बड़ी लड़की को लेकर रस्सी पकड़ ली

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM मोहन यादव ने खजुराहो में बताया 3 साल का प्लान, किए कई बड़े फैसले
MP की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: 31वीं किस्त की आ गई डेट