गर्ल्स हॉस्टल से गायब 26 लड़कियां मिलीं, जो नहीं बनती थी क्रिश्चन जानिये वो कहां जाती थी

Published : Jan 08, 2024, 11:39 AM ISTUpdated : Jan 08, 2024, 11:47 AM IST
girls hostel bhopal

सार

राजधानी भोपाल से गायब 26 लड़कियां मिल गई है। दरअसल बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को क्रिश्चन बना दिया जाता था। जिसे धर्म बदलना ठीक नहीं लगता था वह इस होस्टल में नहीं रहती थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित एक अवैध बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया था। पुलिस से लेकर प्रशासन तक इस खबर से हैरान थे। इस मामले में पुलिस ने बालिका गृह संचालक अनिल मैथ्यू को गिरफ्तार किया है। इसके बाद जो खुलासे हुए हैं। उन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

भाग गई थीं 26 लड़कियां

भोपाल में स्थित अवैध बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों से ईसाई गतिविधियां आयोजित करवाई जाती थी। उन्हें हर प्रकार से ईसाई धर्म से जोड़ने की कोशिश की जाती थी। अगर वे नहीं जुड़ना चाहती थी। तो वहां नही टिक पाती थी। ऐसा ही हुआ जो 26 लड़कियां बालिका गृह से गायब हुई हैं। वे अपने अपने घर में मिली हैं। क्योंकि वे ईसाई धर्म से जुड़ना नहीं चाहती थी।

होस्टल से गिरफ्तार हुआ संचालक

राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा हालही राजधानी भोपाल के परवलिया क्षेत्र में संचालित बालिका गृह का निरीक्षण किया था। अवैध रूप से संचालित इस बालिका गृह में कुल 68 लड़कियों में से 26 लड़कियां गायब मिली थी। इस संबंध में उन्होंने पत्र लिखकर जिम्मेदारों को अवगत कराया था। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालिका गृह संचालक अनिल मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जो 26 लड़कियां गायब थीं वे अपने अपने घरों में मिलींं। क्योंकि जिन्हें ईसाई धर्म अपनाना पसंद नहीं था वे अपने घर भाग गई थी।

बगैर रजिस्ट्रेशन चल रहा होस्टल

अवैध बालिका गृह संचालक को गिरफ्तार करने के बाद कई खुलासे हुए हैं। संचालक द्वारा बालिका गृह संचालित करने के लिए जरूरी प्रक्रिया भी नहीं की गई थी। उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया गया था। इस मामले के उजागर होने के बाद एमपी के सीएम मोहन यादव ने आदेश दिया कि प्रदेश के अन्य अवैध बालिका गृहों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। ताकि फिर से कोई ऐसी घटना नहीं हो।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट