'7 सोनम' खूबसूरत...लेकिन खतरनाक हैं 7 फेरे लेने वाली इन सात बीवियों के कांड

Published : Jun 09, 2025, 05:26 PM ISTUpdated : Jun 09, 2025, 05:48 PM IST

bewafa sonam raghuvansh news : हनीमून के बहाने पति की हत्या से लेकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या तक, ये कुछ ऐसे खौफनाक मामले हैं जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों की जान ले ली। औरैया से लेकर पानीपत तक, जानें इन दिल दहला देने वाले किस्सों के बारे में।

PREV
17
सोनम रघुवंशी ने याद दिलाए कातिल बीवियों के कारनामें

bewafa sonam raghuvansh news : इंदौर के राजा रघुवंशी को जिस तरह उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर भयावह मौत दी है। उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा उन मामलों की भी याद दिला दी है, बीवी ने वो के साथ मिलकर एक साजिश के तहत अपने ही जीवनसाथी को बेरहमी से मार डाला। तो आइए जानते हैं वह शाकिंग मामले...

27
बिहार के औरैया का मामला

यह घटना बिहार के औरैया में दो महीने पहले अप्रैल में सामने आया था। जहां शादी के 15वें दिन ही दुल्हन ने अपने पति की हत्या करा दी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किलर को 2 लाख की सुपारी दी। दुल्हन ने गहने बेचकर एक लाख रुपए किलर को एडवांस भी दिए। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर महिला और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

37
यूट्यूबर प्रेमी के चलते पति को मार डाला

यह चर्चित मामला चंडीगढ़ में इसी साल दो महीने पहले सामने आया था। जहां एक रवीना नाम की यूट्यूबर महिला ने यूट्यूबर प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या की थी। वजह पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था।

47
मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस

मेरठ सौरभ राजपूत मर्डर केस को कौन नहीं जानता। बच्चे-बच्चे को यह क्राइम याद है। कैसे पत्नी मुस्कान ने इसी साल 4 मार्च को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या को अंजाम दिया था। पति के कई टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर रखे थे।

57
बिजनौर हत्याकांड (2025)

यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से इसी साल अप्रैल महीने में सामने आई थी। जहां शिवानी नाम की पत्नी ने अपने ही रेलवे में नौकरी करने वाले पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वजह थी पत्नी ने पति की नौकरी और पैसा हड़पना चाहती थी।

67
पानीपत विनोद बराड़ा मर्डर केस

पानीपत मर्डर केस

हरियाणा के पानीपत का यह केस भी चार साल पहले के है। जो मीडिया में खूब छाया रहा था। जिसे 2021 में विनोद बराड़ा की हत्या उसकी पत्नी निधि और प्रेमी सुमित ने मिलकर की थी। बताया जाता है कि हत्या से पहले विनोद का एक्सीडेंट करवा गया था, लेकिन वो बच गया था। तो उसको गोली मार दी थी।

77
लखनऊ की शाकिंग मर्डर केस

यह घटना यूपी की राजधानी लखनऊ की है, जहां 6 सिंतबर 2022 को अखिलेश वर्मा नाम के युवक की लाश लावारिस हालत में लाश मिली थी, पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला अखिलेश की हत्या की गई है। मर्डर करने वाली उसकी पत्नी और प्रेमी है। जांच में पता चला पत्नी नेहा वर्मा का संबंध राहुल गिरी नाम के व्यक्ति के साथ बन गए थे। लेकिन जब इस बात का पता अखिलेश को पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद नेहा राहुल ने उसको मारने का प्लान बना लिया।

Read more Photos on

Recommended Stories