जब इंदौर से मुंबई जा रहे प्लेन का इंजन अचानक हो गया खराब, जानें फिर क्या हुआ

Published : Nov 10, 2023, 07:47 PM IST
air india

सार

एयर इंडिया की इंदौर से मुंबई जा रही फ्लाइट की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आने पर इसे वापस इंदौर में लैंड कराया गया। 

इंदौर। प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। पायलट की सतर्कता के चलते विमान के इंजन में खराबी आने का पता चलने पर उसने कुछ ही दूर उड़ान भरने पर विमान की वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एयर इंडिया की यह फ्लाइट इंदौर से मुंबई जा रही थी। इस घटना से यात्रियों के बीच भी भय का माहौल हो गया। हालांकि बाद में विमान की चेकिंग और सुधार के बाद फ्लाइट को 4 घंटे बाद रवाना किया गया।

इंदौर से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
गुरुवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट इंदौर से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट शाम 4.40 बजे की थी। इंदौर से उड़ान भरके कल मुंबई जाने वाला विमान थोड़ी देरी से दिल्ली से इंदौर आया बाद में शाम को फिर इसे मुंबई के लिए उड़ा भरने थी। शाम पांच बजे करीब यात्रियों के साथ फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हो गई। लेकिन 15 तभी पायलट को प्लेन के कॉकपिट में इंजन में खराबी महसूस हुई। इस पर बिना देर किए उसने सूचना इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। 

पढ़ें तो क्या अब प्लेन में परफ्यूम लगाकर नहीं जा सकेंगे पायलट और क्रू मेंबर्स, जानें क्यों?

सूचना मिलते ही प्लेन के लैंडिंग का इंतजाम किया गया और फिर 15 मिनट के भीतर ही इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। प्लेन की लैंडिंग के साथ यात्रियों ने भी राहत की सांसें लीं। विमान में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे।

चार घंटे बाद फिर भरी उड़ान
इंदौर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इंजीनियरों की टीम ने जहाज के इंजन की जांच की और फिर उसे दुरुस्त कर शुरू किया। कुछ यात्रियों ने डर के मारे अपना टिकट ही कैंसिल करा लिया। विमान ठीक होने पर चार घंटे के बाद फ्लाइट फिर से उड़ान भरने को तैयार थी। रात को 9 बजे फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हो सकी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिस पत्नी को बनाया पुलिस अफसर अब वो तलाक पर अड़ी, महिला ने बताई शर्मिंदगी वाली वजह
बारिश नहीं, फिर भी घरों में भरा पानी, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर