लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार के करीब सुरेश पचौरी ने थामा कमल

Published : Mar 09, 2024, 01:32 PM ISTUpdated : Mar 09, 2024, 03:03 PM IST
Suresh Pachouri

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। सुरेश पचौरी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। 

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी रहे कद्दावर नेता सुरेश पचौरी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उनके साथ पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पार्टी के पूर्व विधायकों सहित कई अन्य लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 

 

डॉ मोहन यादव ने सुरेश पचौरी समेत अन्य नेताओं का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश पचौरी, विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले और जसपाल सिंह अरोरा को भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में और तेज गति से आगे बढ़ेंगे।"

गांधी परिवार के करीबी थे सुरेश पचौरी
सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी थे। वह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (रक्षा उत्पादन और आपूर्ति) थे। वह कांग्रेस से चार बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वह मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: भाजपा-जन सेना-टीडीपी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, जानें कौन सी पार्टी उतारेगी कितने उम्मीदवार

वहीं, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी मध्य प्रदेश के प्रमुख आदिवासी नेता हैं। वह तीन बार 1998, 1999 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। राजूखेड़ी पहले भाजपा में थे। भाजपा के टिकट से वह 1990 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद कांग्रेस में चले गए गए थे।

यह भी पढ़ें- तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट: राजीव चन्द्रशेखर vs शशि थरूर, BJP को उम्मीद- केरल में खिलेगा कमल

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल