MP Budget 2024-25 में 16% इजाफा, लाड़ली बहना से किसानों तक...जानें किस मद में कितना खर्च करेगी मोहन यादव की सरकार

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बुधवार (3 जुलाई) को वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया है। इस बजट को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा नें पेश किया।

sourav kumar | Published : Jul 3, 2024 8:27 AM IST / Updated: Jul 03 2024, 07:22 PM IST

MP Budget 2024: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बुधवार (3 जुलाई) को  वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया है। इस बजट को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा नें पेश किया। इस बजट के पेश होते ही अगले साल के लिए राज्य के रूप-रेखा के बारे में जानकारी दी गई। इस बजट के द्वारा सरकार ने आने वाले 5 सालों के लिए राज्य का बजट दोगुना कर दिया है। इसके अलावा पूंजीगत निवेश, सिंचाई और बिजली सुविधाओं, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार को बढ़ाने पर खासा ध्यान दिया गया है।

 

 

मध्य प्रदेश के बजट का थीम 'जनता का बजट जनता के लिए' है। इस बजट को तैयार करने हेतु जनता के सुझाव लिए गए थे। आप वर्ष 2024-25 का बजट MP Govt. Diary एप के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा www.finance.mp.gov.in वित्त विभाग के वेबसाइट पर भी बजट से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी।

बजट 2024-25 के प्रमुख बिन्दु इस प्रकार हैः-

राज्य के किसानों पर खासा ध्यान

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि पर खासा ध्यान देने की कोशिश की है। सरकार ने अटल कृषि ज्‍योति योजना हेतु 5510 करोड़ रुपये दिए हैं। ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर अनुदान के लिए 208 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु 2001 करोड़ का प्रावधान, फूड एण्ड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी हेतु 396 करोड़ का प्रावधान दिया है। वहीं समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल उपार्जन पर बोनस के भुगतान हेतु 1000 करोड़ का प्रावधान दिया है।

राज्य के छात्रों के लिए खोला खजाना

मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश में स्टूडेंट के लिए खजाना खोल दिया है। इस बजट में सरकार ने 11वीं, 12वीं और महाविद्यालय छात्रवृत्ति हेतु 500 करोड़ का प्रावधान किया है। सीनियर छात्रावास हेतु 423 करोड़ का प्रावधान। अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों को आवास सहायता हेतु 200 करोड़ का प्रावधान। जूनियर छात्रावास हेतु 139 करोड़ का प्रावधान। छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं एवं 10वीं हेतु `125 करोड़ का प्रावधान किया है।

मेडिकल की क्षेत्र में सरकार के कदम

मेडिकल की क्षेत्र में सरकार ने मजबूती से कदम बढ़ाने का प्रण लिया है। इसके अंतर्गत सरकार ने इसके लिए सरकार ने आयुष चिकित्सालय और औषधालय हेतु 405 करोड़, आयुष महाविद्यालय हेतु 115 करोड़, राष्ट्रीय आयुष मिशन हेतु 102 करोड़ का प्रावधान दिया है। इसके अलावा नए मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए 3000 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी गई है।

महिला और बाल विकास पर बजट

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 हेतु 18984 करोड़, आंगनवाड़ी सेवाऐं हेतु 3469 करोड़, लाड़ली लक्ष्मी योजना हेतु 1231 करोड़, महिला और बाल कल्याण संचालनालय हेतु 423 करोड़, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु 350 करोड़, आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये भवन निर्माण हेतु 150 करोड़ का प्रावधान है।

खेल और युवक कल्याण के लिए खोला खजाना

राज्य स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। इसके लिए सरकार ने खेलों इंडिया एम.पी. हेतु 166 करोड़, खेल अकादमियों की स्थापना हेतु 148 करोड़, स्टेडियम और खेल अधोसंरचना निर्माण हेतु 127 करोड़ का प्रावधान किया है।

पीएम से जुड़े स्कीम पर राज्य सरकार ने कर दी पैसों की बारिश

मध्य प्रदेश सरकार ने पीएम से जुड़े स्कीम पर पैसों की बारिश कर दी है। इसके लिए सरकार ने पीएम आवास योजना हेतु 4000 करोड़, पीएम ग्राम सड़क योजना हेतु 1788 करोड़, पीएम जनमन योजना हेतु 1000 करोड़, पीएम सड़क योजनान्तर्गत हेतु 901 करोड़, पीएम पोषण शक्ति निर्माण हेतु 900 करोड़, पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना हेतु 500 करोड़, पीएम जनमन योजना (सड़क) हेतु 500 करोड़, पीएम कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड विकास) हेतु 300 करोड़ का प्रावधान है।

मध्य प्रदेश के शहर को मॉडर्न बनाने पर जोर

मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के शहरों रो मॉर्डन बनाने पर खासा जोर दिया है। इसके लिए बजट का अच्छा-खासा हिस्सा शहरी योजना में लगाने का काम किया है, जो निम्नलिखित है।

आप इस लिंक के माध्यम से बजट से जुड़ा वीडियो देख सकते हैं:-

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव इंदौर की घटना से दुखी, बोले-अनाथ आश्रम में रहस्यमयी तरीके से 5 बच्चों की मौत ह्रदय विदारक

Share this article
click me!

Latest Videos

हाथरस कांड के बाद पहली बार कैमरे के सामने आया 'भोले बाबा' । Narayan Sakar Hari
Hathras Stampede: देव प्रकाश मधुकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, 'भोले बाबा' का है राइट हैंड
अनंत-राधिका संगीत सेरेमनी: Salman-Dhoni से लेकर नेहा शर्मा तक, लगा VIPs का तांता
टोंक: गलत ले लिया... अरे बाप रे कहते रह गए लोग और पानी में समां गया ट्रक, Shocking Video
हाथरस हादसा: SIT ने जांच में किसको ठहराया जिम्मेदार? न्यायिक जांच आयोग की टीम भी पहुंचेगी