इंदौर में अचानक रहस्यमयी तरीके से 5 बच्चों की मौत हो गई। घटना मल्हारगंज में युगपुरुष धाम स्थित अनाथालय की है। सीएम मोहन यादव ने कहा- आश्रम के बच्चों के असामयिक निधन का समाचार ह्रदय विदारक है। बाबा महाकाल  दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे।

इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जो घटना हुई वह दिल को झकझोर देने वाली है। कैसे अनाथ आश्रम के 5 मासूम बच्चों की अचानक से मौत हो जाती है। मासूमो की मौत की वजह अब भी रहस्यमय बनी हुई है। इसके पीछे क्या कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस घटना से दुखी हैं। उन्होंने कहा- बच्चों के असामयिक निधन का समाचार ह्रदय विदारक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहीं यह तो नहीं युगपुरुष धाम अनाथालय में बच्चों के मौत की वजह

दरअसल, यह घटना मंगलवार सुबह इंदौर के मल्हारगंज में युगपुरुष धाम स्थित अनाथालय की है। जहां सबसे पहले खबर आई थी कि दो बच्चों की मौत हो गई। लेकिन रात तक दो बच्चों की जान और चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहां मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट दर्शाया गया है। वहीं संदिग्ध रूप से फूड प्वाइजनिंग भी मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल इस मामले में गठित जांच दल ने युगपुरुष धाम से बच्चों को खिलाए जाने वाले भोजन-पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जल्द ही दोषियों का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अनाथ आश्रम में मारे गए चार बच्चों से दुखी सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- इंदौर के अनाथ आश्रम के मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार ह्रदय विदारक है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा गंभीर रूप से बीमार सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस दुखद घटना की जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है तथा मल्हारगंज एसडीएम को उनके असंवेदनशील व्यवहार के लिए पद से हटा दिया गया है।

युगपुरुष धाम आश्रम में कब बना

बता दें कि इंदौर के अनाथ आश्रम में 206 बच्चे रहते हैं, जिनमें से कम से कम 35 अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। युगपुरुष धाम आश्रम में दिव्यांग बच्चे ही रहते हैं। आश्रम की स्थापना 2006 में की गई थी। जिसका संचालन युगपुरुण स्वामी परमानंदगिरी महाराज करते हैं। जिन 5 बच्चों की मौत हुई है। उनमें आकाश उम्र-7, करण उम्र 11, शुभ उम्र 8, छोटा गोविंद उम्र 5,रानी कुमारी हिमानी उम्र 13 साल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।